शराब पीने की इजाजत, महिलाओं को पूरी आज़ादी..! नया मुस्लिम मुल्क बनाने की तैयारी

वाशिंगटन: अल्बानिया की राजधानी तिराना में एक मुस्लिम मौलवी, एडमंड ब्रहीमाज (बाबा मोंडी), दुनिया का सबसे छोटा मुस्लिम देश बनाने की योजना बना रहे हैं। यह देश न्यूयॉर्क सिटी के पांच ब्लॉकों के आकार के लगभग 27 एकड़ में फैला होगा, और इसे वेटिकन सिटी की तरह एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिया जाएगा। बाबा मोंडी का कहना है कि इस देश में लोगों को शराब पीने और महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता होगी, और उन पर किसी प्रकार की लाइफस्टाइल संबंधी पाबंदियां नहीं लगाई जाएंगी।

यह नया मुस्लिम राष्ट्र सूफी परंपरा से जुड़े बेक्टाशी ऑर्डर के नियमों का पालन करेगा, जिसका इतिहास 13वीं सदी के ऑटोमन साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। बाबा मोंडी बेक्टाशी ऑर्डर के मुखिया हैं, और दुनियाभर के लाखों मुसलमानों के बीच उनकी मान्यता है। बेक्टाशी ऑर्डर शिया सूफी संप्रदाय से संबंधित है, जिसका वर्तमान केंद्र अल्बानिया में है।

अल्बानिया के प्रधानमंत्री ईदी रामा ने इस प्रस्तावित देश की पुष्टि करते हुए कहा कि यह इस्लाम के उदारवादी चेहरे को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, और इसमें लोगों को धार्मिक सहिष्णुता और स्वतंत्रता का अनुभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि यह देश पूर्वी तिराना में स्थित होगा और इसका आकार वेटिकन सिटी से भी छोटा होगा। बाबा मोंडी के अनुसार, अल्लाह ने मनुष्यों पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं लगाई है, उसने हमें दिमाग दिया है और हमें अपने विवेक से यह तय करना चाहिए कि हमारे लिए सही और गलत क्या है।

'बेईमानी के दाग के साथ नहीं जी सकता..', आखिर क्या करने वाले हैं केजरीवाल ?

हमास चीफ याह्या सिनवार भी हुआ ढेर ? एयरस्ट्राइक के बाद जांच में जुटा इजराइल

केजरीवाल राम, सिसोदिया लक्ष्मण...! जंतर-मंतर पर ये क्या बोल गए AAP नेता ?

Related News