करोड़ों के बंगले में रहती है प्रियंका, जानिए पति के बारें में खास बातें

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर निक पर अपना प्यार जाहिर किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि निक जोनस की लाइफ कितनी लग्जरी है और उनकी नेटवर्थ कितनी है? आइए, जानें उनके शानदार जीवन से जुड़े कुछ खास पहलू।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी: प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी, और आज ये कपल एक बेटी के माता-पिता हैं। दोनों अपने परिवार के साथ पूरी ठाठ-बाट से जीवन का आनंद ले रहे हैं। निक जोनस एक पॉपुलर अमेरिकी सिंगर हैं और उनका अपना एक बैंड है जिसका नाम ‘जोनस ब्रदर्स’ है। इस बैंड की मदद से निक हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं।

लॉस एंजिल्स का आलीशान बंगला: निक और प्रियंका अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में एक भव्य घर में रहते हैं। इस घर की कीमत लगभग 166 करोड़ रुपए है। यह आलीशान घर 20,000 स्क्वायर फुट से भी ज्यादा बड़े एरिया में फैला हुआ है। इस घर में सात बेडरूम, 11 बाथरूम, और एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है।

निक और प्रियंका की कुल नेटवर्थ: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा है, जिसमें निक जोनस की संपत्ति अकेले 50 मिलियन डॉलर के आसपास है। निक जोनस अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट्स के जरिए भी अच्छी-खासी कमाई करते हैं। वह हर महीने कई बड़े म्यूजिक इवेंट्स करते हैं, जिससे उनकी कमाई लगभग 1.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाती है। निक जोनस के पास शानदार कारों का भी अच्छा कलेक्शन है। उनके पास 1968 की फोर्ड मस्टैंग, 1960 की फोर्ड थंडरबर्ड, 2013 शेवरले केमेरो एसएस कन्वर्टिबल, और 2018 डॉज चैलेंजर आर/टी जैसी महंगी गाड़ियां हैं। इन क्लासिक और लग्जरी कारों का कलेक्शन उनकी शानदार लाइफस्टाइल को और भी खास बना देता है।

स्वाति मालीवाल को निकाल क्यों नहीं देते केजरीवाल ? आखिर कहाँ है समस्या

करीना की नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खा रही धक्के

'राहुल गांधी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई करें..', पीएम मोदी को खड़गे का पत्र

Related News