रैली के बाद पत्रकारों ने पुछा ऐसा सवाल, शरमा के आगे बढ़ गए राहुल गाँधी

लुधियाना: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को खन्ना में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी चर्चा की। राहुल ने कहा कि देश के गरीबों को अगर कोई न्याय दे सकता है तो वो सिर्फ कांग्रेस है। रैली को सम्बोधित करने के बाद राहुल गाँधी ने पत्रकारों से बातचीत की। 

राहुल गाँधी ने तक़रीबन सभी सवालों के जवाब दिए, किन्तु एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष शरमा गए। दरअसल, प्रेस वालों ने जब राहुल से उनकी शादी के बारे में सवाल पुछा तो वह जवाब देने के बजाए शरमा गए और मुस्कुराकर हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल शमशेर सिंह दूलो राहुल गांधी की रैली से गायब रहे। 

अपने गृह नगर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी रैली में दूलो का शामिल न होना इस वजह से भी चर्चा का विषय बना रहा क्योंकि शमशेर सिंह दूलो की पत्नी हरबंस कौर दूलो लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं। इतना ही नहीं, पहले उनकी पत्नी के लोकसभा चुनाव में उतरने की संभावना थी, किन्तु अंतिम समय में उनके बेटे को बनदीप सिंह दूलो आप से उम्मीदवार दिया गया।

 

 मायावती ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- चुनाव में RSS वाले नहीं दिख रहे

चुनावी परिणाम से पहले विजेंद्र सिंह को मिली खुशखबरी, बने पिता

कोमा में है भारतीय महिला, जबरन भारत भेजने पर उतारू है ब्रिटेन

Related News