राहुल का निराला अंदाज़, किसानों की नहीं है सरकार

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अवकाश से लौटने के बाद पूरे फाॅर्म में नज़र आ रहे हैं। अब सांसद राहुल ने अपना अंदाज़ और रणनीति बदल ली है। लगता है सांसद राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेताओं के साथ मिलकर विरोध की रणनीति बना रहे हैं। हाल ही में संसद भवन में संबोधित करते हुए उन्होंने शब्द का उपयोग किया आपकी सरकार।

जिसे लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने उन्हें टोका कि यह सरकार सभी की है आपकी भी है। संसद में दिए अपने उद्बोधन में फिर से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और राजग सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही। इस पर सत्तापक्ष के नेताओं ने आपत्ति। सत्ता पक्ष की आपत्ति के बाद सांसद राहुल गांधी ने अपना उत्तर देते हुए कहा कि यह सरकार आपकी है।

मेरी है, हमारी है लेकिन यह सरकार किसानों की नहीं है मजदूरों की नहीं है। सरकार किसानों के हित की बात को नज़र अंदाज़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की परेशानियों पर ध्यान ही नहीं दे रही है। देशभर में जब किसानों की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हुई मगर इस ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

सरकार ने मेक इन इंडिया की बात की है मगर किसानों को इससे अलग रखा जा रहा है किसान के हित की बात नहीं की जा रही है। क्या किसान मेक इन इंडिया नहीं करता है। किसान भी मेक इन इंडिया करता है, बड़े पैमाने पर किसान का अनाज मंडियों में बेकार पड़ा है। जिसे खरीदने की जरूरत है। मगर इसे खरीदने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।

Related News