राजबब्बर के बोल, राहुल को पार्टी चलाने देना चाहिए

नई दिल्ली। 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी को पार्टी को चलाने योग्य माहौल नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना था कि कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता है। हमें नए आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल को पार्टी में बदलाव करना होगा।

हालांकि फिलहाल राहुल गांधी अमेरिका में हैं। जहां पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चैधरी ने कहा कि राहुल को अपनी टीम बनानी होगी और इसके लिए राहुल को अवसर दिया जाना चाहिए। उन्हें निर्णय लेने के लिए खुला रखना होगा। पार्टी में कुछ नेता राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उनका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच माना जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभाल सकते हैं।

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान- दिग्विजय सिंह अब राजनिति से ले ले सन्यास

अब मंत्रालय में गूंजेगी सिद्धूवाणी...

रंगपंचमी पर पढ़ें रंगों से सराबोर 10 बड़ी ख़बरें

 

 

 

Related News