लेटेस्ट लुक में नजर आई रेखा, देखते ही उड़े फैंस के होश

बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर दिग्गज अभिनेत्री रेखा हमेशा अपने लुक और खूबसूरती को लेकर ख़बरों में रहती हैं। वह जहां भी जाती हैं, वहां चार चांद लगा देती हैं। रेखा को देखकर प्रशंसक आज भी अपना दिल हार बैठते हैं। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि रेखा 69 वर्ष की हैं, क्योंकि उनका फैशन सेंस वाकई में काबिलेतारीफ है। हाल ही में, रेखा अपने लेटेस्ट लुक को लेकर ख़बरों में आई हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें नए अवतार में देखकर लोगों को उनकी आइकॉनिक फिल्म 'खून भरी मांग' की याद आ गई।

इस वर्ष IIFA Awards का आयोजन अबू धाबी में होने वाला है। इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनने के लिए देश के कई सितारे वहां पहुंच रहे हैं, तथा रेखा भी इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर रेखा को देखकर सभी उनकी ओर देखते रह गए। इस के चलते वह अपनी हिट फिल्म 'खून भरी मांग' में अपने मॉडर्न लुक के स्टाइल में दिखाई दी। उन्होंने सिर पर स्कार्फ, लाल रंग की लिपस्टिक और आंखों में बड़े-बड़े गॉगल्स पहने थे। वही बात यदि ऑउटफिट की करें तो उन्होंने काले रंग की लंबी ड्रेस पहनी थी। इस लुक में रेखा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिससे एक बार फिर लोगों को 80 के दशक की अदाकारा की याद आ गई।

इंटरनेट पर रेखा का यह वीडियो छा गया है। इस पर प्रशंसक जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'इस लुक को देख खून भरी मांग की याद आ गई।' दूसरे शख्स ने कहा, 'सबसे आइकॉनिक महिला।' वही कई लोगों ने रेखा के लुक की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन के लेटेस्ट पेरिस फैशन वीक के लुक से भी की। बता दें कि रेखा इससे पहले अनंत अंबानी की शादी में भी अपने लुक को लेकर चर्चा में रही थीं।

पेट में थी बेटी 'राहा', तभी आलिया भट्ट ने कर दिखाया ये कारनामा

नव्या नवेली नंदा पर भड़के ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस, जानिए क्यों?

लाल जोड़ा-मांग में सिंदूर लगाए दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

Related News