VIDEO: रितेश देशमुख के बच्चों ने धूम-धाम से किया गणपति बप्पा का स्वागत

गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। जी हाँ, बीते 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। वहीं इस दौरान कई सेलेब्स भी अपने घर पर बप्पा को लेकर आए। इसी लिस्ट में शामिल रहे मराठी अभिनेता रितेश देशमुख। जी दरअसल रितेश देशमुख हर बार अपने घर पर गणपति जी की स्थापना करते हैं। इस बार उनके घर पर बेहद खास और मासूमियत भरे अंदाज में उनके दोनों बेटों ने गणेश जी का वेलकम किया है।

जी दरअसल रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो आप देख सकते हैं। इसमें उनके दोनों बेटे गणेश जी की आरती गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में दोनों बहुत क्यूट और मासूमियत भरे अंदाज में गणपति जी की आराधना कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि इस साल भी रितेश देशमुख के घर बप्पा का धूमधाम से वेलकम किया गया है, और इस बार रितेश देशमुख और जेनेलिया के दोनों बेटे रियान और राहिल ने बप्पा का स्वागत किया है। बात करें अभिनेता के शेयर किये गए वीडियो के बारे में तो इस वीडियो में रितेश के दोनों बेटे रियान और राहिल गणेश जी की आरती गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जी दरअसल दोनों गणेश जी के सामने बैठे हैं और 'जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति दर्शन मात्रे मनोकामना पूर्ति' आरती गाते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में दोनों बेहद मासूमियत भरे अंदाज में बप्पा की आराधना कर रहे हैं। वैसे आप देख सकते हैं इस वीडियो में खास बात यह भी है कि रियान और राहिल इस वीडियो में एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं। जी दरअसल दोनों ने सफेद कलर का कुर्ता पजामा और उसके ऊपर लाल जैकेट पहनी हुई है, वहीं माथे पर तिलक से दोनों का अंदाज निराला हो गया है। अब कई लोग दोनों की तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।

दीपक प्रकाश समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई FIR

कैथोलिक बिशप के लव जिहाद वाले बयान पर मचा बवाल, अब CM विजयन ने मुद्दे पर दी प्रतिक्रिया

रिलीज हुआ रितेश पांडे का नया गाना, देंखे वीडियो

Related News