इंदौर में हुआ लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, लोगों को ऐसे लगाती थी चूना

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जो सभी इंदौर के निवासी हैं। एक पुलिस अफसर ने बताया कि जांच के चलते और भी मामले सामने आने की संभावना है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, फर्जी शादी कर पुरुषों को लूटने के आरोप में मंगलवार को तीन महिलाओं एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वर्षा (27), रेखा शर्मा (40), सुनीता उर्फ ​​बसंती (45), और विजय कटारिया (55) शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि चारों आरोपी इंदौर के निवासी हैं। अपराधियों ने कथित तौर पर वर्षा की शादी दो पुरुषों से करवाई, जिनमें से एक महाराष्ट्र और दूसरा राजस्थान का निवासी था। हर बार वह दूल्हे से गहने और नकदी चुराकर फरार हो जाती थी, तथा दोनों पुरुषों से उसका परिचय झूठे नामों से हुआ था।

दरअसल, वर्षा दुल्हन के रूप में मिलती थी, जबकि रेखा शर्मा, सुनीता उर्फ ​​बसंती और विजय कटारिया उसके परिवार के सदस्य बनकर मिलते थे। फिर वर्षा की शादी करवा दी जाती थी, और सभी मिलकर दूल्हे से गहने तथा नकदी चुरा लेते थे। अफसर ने कहा कि तहकीकात के चलते और भी मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

गणेश महोत्सव में लहराया इस्लामिक झंडा, भरूच में तनाव

एल्बेंडाजोल दवा खाने से बीमार पड़ी 25 छात्राएं, मचा हड़कंप

झारखंड में हनुमान मंदिर में फेंका गया माँस, मजीद मियाँ के परिजनों पर लगे आरोप

Related News