लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारकर भाग जाता था सलमान, अब अपने पैर पर नहीं हो पा रहा खड़ा, Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़खानी करने के आरोपित सलमान को अरेस्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान पूरे जिले में हिन्दू लड़कियों को छेड़ने और उनके साथ अश्लील हरकत करने के लिए कुख्यात है। आरोपी की गिरफ्तारी और उसके द्वारा की गई छेड़खानी की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में साफ़ नज़र आ रहा है कि बाइक से जा रहा सलमान सुनसान सड़क पर अकेली जा रही एक लड़की के नितम्ब (Hips) पर हाथ मारता है। यह घटना मुज़फ्फरनगर के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्र सिविल लाइंस की है। सलमान की गिरफ्तारी के बाद उसका यूपी पुलिस हिरासत का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है और पुलिस वालों के कंधे पर लटका हुआ है। सलमान द्वारा छेड़छाड़ करने की घटना का वीडियो गुरुवार (6 जून) को सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला था। इसमें स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक शख्स जाट कॉलोनी में अकेली जा रही एक हिन्दू लड़की के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मार कर भागते नज़र आया था। 16 वर्षीया पीड़िता मुज़फ्फरनगर में ही जूडो-कराटे की ट्रेनिंग ले रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी बेहद डरी हुई है। 

पुलिस ने वीडियो की छानबीन की तो आरोपित सलमान का नाम सामने आया। सलमान की खोजबीन में पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। एक दिन सलमान कहीं भागने की फिराक में रुड़की चुंगी पर खड़ा नज़र आया। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फौरन दबिश दी। लेकिन, पुलिस को देखकर सलमान फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। यहाँ से उसे थाने लाया गया।

 

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान मुज़फ्फरनगर शहर के मुस्लिम बहुल इलाके खालापार का निवासी है। बताया जाता है कि वह काफी समय से  लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। सलमान न सिर्फ लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर हाथ मारकर भाग जाता था, बल्कि कई बार तो वो अपना प्राइवेट पार्ट खोलकर सार्वजनिक रूप से उन्हें दिखाकर अश्लील हरकतें भी करने लगता था। इस दौरान वह अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप चिपका लेता था, ताकि कोई उस तक पहुँच न सके।

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि लड़कियों को धमकाने के लिए आरोपी सलमान अपने पास तेजाब की बोतल भी रखता था। अब पुलिस ने सलमान पिता गुलज़ार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (क) के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत भी केस दर्ज किया है। मुज़फ्फरनगर के एडिशनल SP ने सलमान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया है कि, मामले में जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।  बता दें कि, हाल ही में हुआ लोकसभा चुनाव में मुज़फ्फरनगर सीट समाजवादी पार्टी (सपा) के हरेंद्र मलिक ने जीत दर्ज की है, जो एक प्रमुख जाट नेता हैं, उन्हें क्षेत्र के मुस्लिमों और जाटों ने एकतरफा वोट किए हैं। क्षेत्र में 55 फीसद हिन्दू आबादी है, जिसमे अधिकांश जाट हैं, वहीं 41 फीसद मुस्लिम आबादी है। ये शहर, सपा सरकार के दौरान 2013 में जाट-मुस्लिम दंगों के लिए भी विवादों में रह चुका है, जिसमे 65 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

अल्मोड़ा में जंगल में लगी आग से 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, CM धामी ने किया मुआवजे का ऐलान

टक को ओवरटेक करने के चक्कर में कंटेनर में जा घुसी वैन, 6 लोगों की दुखद मौत

हाथी ने ली अपने ही मालिक की जान, पुलिस ने कस्टडी में लेकर थाने में बांधा

 

Related News