'ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी समाजवादी पार्टी..', उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने किया दावा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने आज शनिवार (17 अगस्त) को उत्तर प्रदेश विधानसभा की रिक्त पड़ी 10 सीटों के लिए होने वाले आगामी उपचुनाव में सफलता मिलने का भरोसा जताया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, "...जनता उपचुनाव में PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को जिताएगी। पार्टी उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी और यह INDIA गठबंधन और PDA की बड़ी जीत होगी।" 

इससे पहले सपा सांसद और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा जताया। डिंपल ने कहा कि, "करहल मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और मैं यहां की जनता से लगातार संपर्क में हूं। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी करहल में बहुत अच्छे अंतर से जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही जिन 9 जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं, वहां भी समाजवादी पार्टी बहुत अच्छे नतीजे लाएगी।" 

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में हुए आम चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदेश की 80 सीटों में से 43 सीटें हासिल कीं। अकेले सपा ने 43 सीटों में से 37 सीटें जीतीं। जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले NDA ने राज्य में 36 सीटें जीतीं, जो 2019 में 64 सीटों से कम है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। 

'आज के मुद्दों से निपटने..', पीएम मोदी ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में उठाया आतंकवाद का मुद्दा, भारत कर रहा VOGSS की मेजबानी

झारखंड में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल, केशव महतो को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

केदारनाथ धाम का मार्ग फिर खुला, भूस्खलन के कारण 15 दिनों से बंद था रास्ता

Related News