बुर्कानशीं महिला की पीठ पर सपा कार्यकर्ता ने चिपकाया पोस्टर, वायरल हुआ Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़क पर जा रही एक महिला के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं द्वारा बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हुए लिखा कि, 'यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए। जहाँ भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले?' वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों दावा कर रहे हैं कि ये महिला उनकी सहकर्मी है और ये एक छोटा सा मजाक था।

 

ये वीडियो लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहाँ से अरमान खान सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वीडियो में सपा कार्यकर्ता ‘डोर टू डोर’ अभियान चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ में एक बुर्का पहनी हुई एक महिला भी मौजूद हैं। लोगों का कहना है कि उस महिला के साथ जो हरकत की गई, वो बदसलूकी है। दरअसल, उस वीडियो में एक सपा कार्यकर्ता बुर्का पहनी हुईं एक महिला की पीठ पर स्टीकर चिपका देता है और फिर आगे बढ़ जाता है।

 

बता दें कि अरमान खान ने 2017 में मायावती की ‘बहुजन समाज पार्टी (BSP)’ के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन चुनाव हारने के बाद 2018 में वो अखिलेश यादव की सपा में चले गए थे। वो एक प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी चलाते हैं। उनका कहना है कि जीत के बाद हर घर को शुद्ध पानी मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने महिला सुरक्षा पर ‘पुलिस की कार्यशैली’ सही करने की भी बड़ी-बड़ी बातें की थीं। उन्होंने पानी की निकासी के लिए नाले और नालियाँ बनवाने का भी वादा किया है। इस सीट पर उनके सामने भाजपा की अंजनी श्रीवास्तव हैं।

MCD के तीनों नगर निगमों में अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव, शुरू हुई तैयारियां

'गुजरात में रहते समय कांग्रेस ने मुझपर क्या-क्या जुल्म किए, भूल नहीं सकता..', सदन में गरजे पीएम मोदी

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

 

Related News