सानिया-मार्टिना की जोड़ी बनी विंबलडन चैंपियन

लंदन : विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट भारत के लिए एक नई सफलता लेकर आया है, दरअसल इस बार इस स्पर्धा में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया ने वुमंस डबल्स चैंपियनशिप में शानदार सफलता अर्जित की है। इस दौरान उन्होंने लंबे समय से टेनिस से दूर रहीं चोटी की खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ अपना पेयर बनाकर डबल्स चैंपियनशिप जीती।मिली जानकारी के अनुसार भारतीय और स्विस जोड़ी द्वारा रूसी जोड़ी एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेस्नीना को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। इस दौरान सानिया ने वुमंस डबल्स ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम कर दिया है। इस दौरान यह जानकारी मिली है कि सानिया और मार्टिना की जोड़ी ने रूसी जोड़ी को 5  7   7  6    7  5   के  स्कोर से सेट्स में पराजित किया।

सानिया ऐसी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने वुमंस डबल्स ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम किया है। कहा गया है कि वे एक ऐसी इंडियन प्लेयर हैं। भारतीय खिलाड़ी द्वारा मिक्सड डबल्स में आॅस्ट्रेलियन, फ्रेंच और यूएस ओपन के अवार्ड्स पर कब्जा जमाया गया है। इस दौरान सानिया और मार्टिन हिंगीस द्वारा जबरदस्त खेल और तालमेल का प्रदर्शन किया गया। दोनों ही खिलाडि़यों में अच्छी आपसी समझ थी। हालांकि पहले सेट में ये जोड़ी हार गई थी लेकिन बाद में उन्होंने अच्छा कमबैक किया। उल्लेखनीय है कि मार्टिना हिंगिस ने टेनिस में बहुत शानदार प्रदर्शन कर कई रिकाॅर्ड बनाए और कई खिताब अपने नाम किए वहीं सानिया भारत की ओर से कई बड़े अवार्ड और प्रतियोगिताऐं खेलकर उन्हें जीत चुकी हैं। 

Related News