सऊदी प्रिंस पर लगा महिला स्टाफ को नग्न घूमाने का आरोप

लाॅस एंजेलिस : सऊदी प्रिंस माजिद अल सऊद इन दिनों बुरी तरह से घिरे नज़र आ रहे हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि उन्होंने अपनी तीन महिला कर्मियों के साथ यौन दुव्र्यवहार किया है। दरअसल उन्हें लेकर आरोप सामने आ रहे हैं कि सऊदी प्रिंस माजिद अल सऊद पर न्यायालय में वाद दायर कर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने अपने पूरे स्टाफ को नग्न कर घूमाया। इस मामले में यह भी कहा गया है कि महिला कर्मियों द्वारा न्यायालय में सऊदी प्रिंस के विरूद्ध इस तरह की शिकायत की गई। जिसमें यह कहा गया कि प्रिंस माजिद अपने स्टाफ को स्वीमिंग पूल में नग्न होने के लिए कहता था, जिससे वह उनके निजी अंगों को निहार पाए।

सऊदी अरब के किंग रह चुके अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज़ अल सऊद की 35 संतान में से एक है प्रिंस माजिद। अमेरिका के अपने बंगले में तीन महिलाकर्मियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उस पर मुकदमा चलाया जा रहा है। प्रिंस माजिद को पिछले महीने लाॅस एंजेलेस स्थित उसके घर से पकड़ लिया गया था। दरअसल उस समय घर से एक महिला चीखते हुए भागी थी। वह महिला घायल हो गई थी।

इस मामले में महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं को प्रिंस के बंगले में बंधक बनाकर रखा गया। माजिद के स्टाफ द्वारा भी महिला का यौन शोषण किया गया। माजिद पर महिलाओं को पीटने के साथ ओरल सेक्स करने का आरोप लगाया गया था। जैक्सन द्वारा माजिद के विरूद्ध केस को मनगढ़ंत बताया। 

Related News