भरी महफिल में इस शख्स को देखते ही आराध्या ने छुए-पैर, फैंस कर रहे तारीफ

आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आती हैं। हाल ही में, ऐश्वर्या और आराध्या दुबई की यात्रा पर गईं, जहां वे SIIMA अवार्ड्स (साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स) में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। यह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, ऐश्वर्या चियान विक्रम का हाथ थामे स्टेज से उतरीं। इस खुशी के मौके पर आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं, और जैसे ही उनकी मां ने स्टेज छोड़ा, आराध्या खुशी से झूमती हुई दौड़कर उनके पास पहुंच गईं और उन्हें गले लगा लिया।

इसके बाद, ऐश्वर्या और आराध्या बैठने ही वाली थीं कि इसी दौरान साउथ सुपरस्टार डॉ शिवा राजकुमार उनके पास आए। शिवा राजकुमार को देखकर ऐश्वर्या ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को भी शिवा से मिलवाया। जब आराध्या ने शिवा से पहली बार मुलाकात की, तो उन्होंने आदरपूर्वक उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर नमस्ते किया। शिवा ने भी इस भावनात्मक पल का सम्मान करते हुए आराध्या के आगे सिर झुकाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस पूरे दृश्य को देखकर ऐश्वर्या बहुत प्रभावित नजर आईं और उन्होंने अपनी बेटी की संस्कारीता पर गर्व महसूस किया।

आराध्या की इस संस्कारीता और आदरभावना को देखकर फैन्स बेहद खुश हैं। वे मानते हैं कि बच्चन परिवार की लाडली को अच्छे संस्कार मिले हैं, जो उनके परिवार की परंपराओं और मूल्यों को दर्शाते हैं। वही बात यदि शिवा राजकुमार की करें तो हाल ही में उन्हें रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में विलेन के रूप में देखा गया था। उनकी इस भूमिका को दर्शकों ने सराहा और उनकी अभिनय क्षमता की तारीफ की।

आर्थिक तंगी के चलते बेचनी पड़ी प्रॉपर्टी, कंगना रनौत ने बुरे दिनों को किया याद

मनोरंजन जगत से आई दुखद खबर, हिमेश रेशमिया के पिता का हुआ निधन

'अनुशासन में रहें कंगना...', पार्टी सांसद पर BJP नेता ने साधा निशाना

Related News