आज ही सेट कर लें अपने खाने का सही टाइम टेबल

अधिकतर लोग दिन में तीन बार खाना खाते हैं: सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का डिनर। खाने का स्वादिष्ट और पौष्टिक होना जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और सेहत अच्छी रहती है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बिजी शेड्यूल के कारण लोग सही समय पर और सही खाना नहीं खा पाते, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। सही खानपान न होने की वजह से थकान और सुस्ती महसूस होती है। आइए जानते हैं, सुबह से रात तक हमारे नाश्ते, लंच और डिनर में क्या-क्या होना चाहिए।

ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए?

सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। चाहें तो इसमें एलोवेरा, गिलोय, या व्हीटग्रास का जूस मिला सकते हैं। इससे पाचन तंत्र सही रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। उठने के दो घंटे के अंदर ही नाश्ता कर लेना चाहिए। नाश्ता पौष्टिक और ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए। उदाहरण के लिए, आप फलों की स्मूदी, ओट्स उपमा, काला चना चाट, अंकुरित मूंग दाल, या सब्जियों का जूस ले सकते हैं। नाश्ता प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए ताकि दिनभर एनर्जी बनी रहे।

लंच कैसा होना चाहिए?

दोपहर के समय फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, इसलिए लंच हल्का और पौष्टिक होना चाहिए। लंच में सलाद के साथ हरी सब्जी और दाल शामिल करनी चाहिए। दाल को बदल-बदलकर खाएं, जैसे कभी अरहर की दाल तो कभी मसूर की दाल। लंच में छाछ या रायता जरूर शामिल करें, यह पाचन के लिए फायदेमंद होता है। खाने के तुरंत बाद पानी न पीएं, बल्कि कुछ देर बाद ही पानी पिएं।

डिनर में क्या खाएं?

रात का खाना 8 से 8:30 बजे तक कर लेना चाहिए। रात के खाने में हल्का और पौष्टिक भोजन सबसे अच्छा होता है, जैसे दलिया या खिचड़ी। इसके साथ एक कटोरी मिक्स वेजिटेबल सूप या जूस भी पी सकते हैं। हालांकि, रात के सूप में टमाटर न मिलाएं। खाना खाने के एक घंटे बाद हल्दी वाला दूध पीने से अच्छी नींद आती है।

क्या सिर्फ तीन बार खाना ही चाहिए?

डाइटिशियन के अनुसार, आप 4-5 बार भी खा सकते हैं, लेकिन तीन बार खाना पाचन के लिए बेहतर होता है। अगर बीच में भूख लगे तो कुछ हल्का और हेल्दी खा सकते हैं। शाम को हर्बल चाय या ग्रीन टी पी सकते हैं, जिसमें तुलसी की पत्तियां और काली मिर्च मिला सकते हैं। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसके एक घंटे बाद फल जैसे सेब या पपीता खा सकते हैं।

वो 'शापित' बंगला जिसमें तबाह हो गई 3 बड़े स्टार्स की जिंदगी

दिन भर में 200 सिगरेट फूंक डालते थे अमिताभ बच्चन, इस कारण छोड़ दिया सब

'शीतकालीन सत्र में इसे ठीक कर देंगे..', वक़्फ़ कानून पर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Related News