राजा सिंह के घर की रेकी कर रहे शेख इस्माइल और मुहम्मद कजा गिरफ्तार

हैदराबाद: तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह के घर की रेकी करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों के फोन से विधायक की तस्वीरें और अन्य संदिग्ध सामग्री मिली है, जिससे किसी बड़ी साजिश की संभावना जताई जा रही है। घटना तब हुई जब धूलपेट क्षेत्र में गोशामहल से विधायक राजा सिंह के आवास के आसपास तनाव का माहौल बन गया। 

स्थानीय लोगों ने संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलहाट पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान शेख इस्माइल और मुहम्मद कजा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें विधायक टी राजा सिंह की तस्वीरें और गोलियों की तस्वीरें भी मिलीं। इससे पुलिस को संदेह है कि ये संदिग्ध किसी बड़े साजिश का हिस्सा हो सकते हैं।

इस घटनाक्रम के बाद विधायक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलहाट पुलिस संदिग्धों के इरादों और रेकी के पीछे के कारणों को समझने के लिए गहन जांच कर रही है। मामले की जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

ड्रग तस्करी पर पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, बॉर्डर पार से आई 6 KG जब्त

झारखंड चुनाव में भाजपा-अजसु का फार्मूला तय, इतनी सीटों पर बनी सहमति

बांग्लादेशी हिन्दुओं के नरसंहार पर मौन, आतंकी नसरल्लाह की मौत पर मातम, भारत की राजनीति!

 

Related News