नाना पटोले ने की सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न देने की मांग

मुंबई: महाराष्ट्र में इन दिनों वीर सावरकर को भारत रत्न देने को लेकर राजनीति में माहौल कुछ ठीक नहीं है। जी दरअसल शिवसेना ने बीते दिनों ही वीर सावरकर को भारत रत्न देने के बारे में कहा था। अब दूसरी तरफ राज्य की उद्धव सरकार में सहयोगी कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। जी दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले पर कहा कि, 'वीर सावरकर को लेकर शिवसेना के रूख के साथ हमारी सहमति नहीं है, सावित्रीबाई फुले और शाहूजी महाराज को भारत रत्न मिलना चाहिए।'

आपको हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले हमेशा से अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शिवसेना का स्टैंड हमारा स्टैंड नहीं है। सावित्रीबाई फुले और शाहूजी महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।' आपको पता ही होगा कि बीते दिनों ही शिवसेना ने विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है। इसी को लेकर नाना पटोले ने कांग्रेस का पक्ष सामने रखा है।

आप जानते ही होंगे कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब शिवसेना और कांग्रेस के बीच मुद्दों को लेकर अलग-अलग रुख सामने आया है। जी दरअसल इससे पहले नाना पटोले ने बीते गुरुवार को राम मंदिर के लिए जमा किये जा रहे चंदे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि राम मंदिर के लिए क्या भाजपा को टोल वसूलने का ठेका मिला है।

नाबालिग बेटे के सामने हैवानों ने माँ के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत नाजुक

इस क्राइम शो को होस्ट करेंगे भोजपुरी सितारे, सपना चौधरी भी हैं शामिल

दूल्हे की शक्ल देखकर मंडप से ही भाग खड़ी हुई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात

Related News