मुश्किल में मध्यप्रदेश, सीएम भूले अपने घर का पता!

भोपाल : कोई आम व्यक्ति अपने घर का पता भूल जाए तो एक बार लोग उसे इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन यदि खुद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अपने घर का पता दूसरों से पूछना पड़े तो इसे आप क्या कहेंगे। हाल ही में ऐसा वाकया हुआ, जिसमें भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरूआत फार्म भरकर की जानी थी।

जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिस काॅल कर और फाॅर्म भरकर पार्टी की सदस्यता लेने की प्रक्रिया अपनाई तो उसी दौरान इस तरह की स्थिति सामने थी। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता के लिए मिस्ड काॅल तकनीक के अंतर्गत फाॅर्म भरकर सदस्यता अभियान की शुरूआत करनी थी।

जिसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी फाॅर्म भरा। जब वे फाॅर्म भर रहे थे, उसी दौरान फाॅर्म में अपने घर का पता, तहसील, पिनकोड और अन्य जानकारियां भरी जाना थी। जब मुख्यमंत्री श्री चौहान इन जानकारियों को भर रहे थे उसी दौरान वे अपने घर के पते को देखकर सोच में पड़ गए।

तब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कार्यरत जवान ने उन्हें मुख्यमंत्री आवास का पता 6, श्यामला हिल्स बताया। इस तरह का वायकया देखकर आसपास मौजूद नेता मुस्कुरा दिए वहीं खुद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी हंस पड़े। इसके बाद जवान ने मुख्यमंत्री को फार्म में दी गई अन्य जानकारियां भी बताईं। यही नहीं भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक विकास बोंद्रिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।

Related News