गे नाईट क्लब में गोलीबारी, 30 को गोली मारी

ओरलैंडो : अमेरिका के फ्लोरिडा में गे नाइट क्लब में जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी होने से क्लब में हंगामा मच गया। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। ऐसे में अंधाधुंध फायरिंग में करीब 30 लोगों को गोली लगने की खबर है। सोश्यल मीडिया पर रिपोर्ट आने के बाद ओरलैंडो के क्लब में हमलावर ने लोगों को बंधक बना लिया था। इस तरह की घटना में घायलों की संख्या की आॅफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है। सोश्यल साइट्स पर लोगों ने शूटिंग की घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। हमलावर बम जैकेट पहनकर घुस गए।

दरअसल यह घटना नाईट क्लब पल्स की है। यहां पर फायरिंग में 20 लोगों को गोली मार दी गई। सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि हमलावर अंदर मौजूद है और इसके बपास असाॅल्ट राइफल है। इस व्यक्ति ने लोगों को बंधक बना रखा है। आॅरालेंड न्यूज़ की रिपोर्टर के अनुसार शूटर ने बम जैकेट पहन रखा था।

इमरजेंसी व्हीकल्स और बाॅम्ब स्क्वाॅड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी जाॅर्डन ने लिखा है कि रात्रि में 2 बजे क्लब में फायरिंग हुई। इस दौरान क्लब पूरा भर गया था। शूटर असाॅल्ट राइफल धारण किए था। राइफल के दम पर उसने कई लोगों को बंधक बना लिया।

Related News