पिता के साथ दिखेंगी श्रद्धा कपूर, इस खास प्रोजेक्ट में आएँगे नजर

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म 29 दिनों से निरंतर सिनेमाघरों में चल रही है तथा 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अभिनय की भी बहुत सराहना हो रही है। 'स्त्री-2' की कामयाबी के जश्न के बीच श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर के साथ एक स्पेशल प्रोजेक्ट किया है। यह पहली बार है जब श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। श्रद्धा एवं शक्ति कपूर ने एक विज्ञापन में साथ काम किया है, जिसमें शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के साथ अपने लोकप्रिय डायलॉग बोले हैं।

श्रद्धा कपूर एवं शक्ति कपूर ने एक बालों के विज्ञापन में साथ काम किया है। इस विज्ञापन में पिता और बेटी की कैमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है। शक्ति कपूर और श्रद्धा के बीच अच्छा खासा बॉन्ड है। दोनों फिल्मों में व्यस्त रहने के बावजूद अक्सर साथ में वक़्त गुजारने की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इस विज्ञापन से पहले दोनों ने कभी भी स्क्रीन शेयर नहीं की थी।

शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में तकरीबन तीन दशकों तक अभिनय का जलवा बिखेरा है। विलेन से लेकर कॉमेडियन एवं सीरियल किरदारों में भी शक्ति कपूर ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उनके कई विलेन वाले किरदार आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शक्ति कपूर अब भी फिल्मों में नजर आते हैं एवं उनकी कॉमेडी किरदारों को भी यादगार तरीके से निभाया है। 'भागमभाग', 'राजा बाबू' जैसी कई फिल्मों के डायलॉग आज भी सोशल मीडिया पर राज करते हैं। वहीं, शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने अपने पिता से भी आगे बढ़कर बड़ी स्टार बन गई हैं। श्रद्धा कपूर ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भी श्रद्धा कपूर ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम बनाया। अब श्रद्धा कई सुपरहिट फिल्मों की हीरोइन बन चुकी हैं।

माँ बनने वाली है नेहा कक्कड़? पति ने किया ये खुलासा

दीपिका पादुकोण की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख़ खान, सामने आया VIDEO

शाहरुख खान के गाने ‘झूमे जो पठान’ ने रचा ये नया इतिहास

Related News