स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल थार जीत रहा हर किसी का दिल

भारत में एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में महिंद्रा ने हाल ही में टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ते हुए देश की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी का खिताब हासिल किया है। महिंद्रा की नई थार रॉक्स की बुकिंग शुरू होने के बाद इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुकिंग खुलने के पहले घंटे में ही थार रॉक्स की 1.76 लाख बुकिंग हो गई, जो इस मॉडल की लोकप्रियता को दर्शाता है। महिंद्रा को उम्मीद है कि आने वाले समय में उसका यह दबदबा बना रहेगा। कंपनी अगले चरण में बोर्न-इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज पेश करने की योजना बना रही है।

महिंद्रा की बिक्री में बढ़ोतरी

2024 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा ने कुल 1,35,962 यूनिट्स की बिक्री की, जो टाटा की 1,29,934 यूनिट्स से 6,028 यूनिट्स ज्यादा है। सितंबर 2024 में महिंद्रा ने 51,062 यूनिट्स बेचे, जबकि टाटा मोटर्स ने केवल 41,065 यूनिट्स ही बेचीं। इस प्रकार, महिंद्रा को 9,997 यूनिट्स की बढ़त मिली। भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी का खिताब मारुति सुजुकी के पास है, जबकि दूसरे पायदान पर हुंडई है।

महिंद्रा की सफल एसयूवी मॉडल्स

महिंद्रा की बिक्री में वृद्धि के पीछे एसयूवी की मांग एक प्रमुख कारण है। इसमें स्कॉर्पियो N, स्कॉर्पियो क्लासिक, XUV700, थार, XUV300, बोलेरो, और बोलेरो नियो जैसी एसयूवी शामिल हैं। स्कॉर्पियो N, स्कॉर्पियो क्लासिक और XUV700 मिलकर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट पर राज कर रहे हैं, जिनका कंबाइंड मार्केट शेयर 75 फीसदी से ज्यादा है।

टाटा का प्रदर्शन

हालांकि, जुलाई और अगस्त में टाटा मोटर्स ने महिंद्रा से बेहतर प्रदर्शन किया था। जुलाई में टाटा ने 44,727 यूनिट्स बेचीं, जबकि महिंद्रा की बिक्री 41,623 यूनिट्स तक रही। अगस्त में यह फासला कम होकर 865 यूनिट्स हो गया। अगस्त में टाटा ने 44,142 यूनिट्स बेचीं, जबकि महिंद्रा ने 43,277 यूनिट्स की बिक्री की।

महिंद्रा की ग्रोथ रेट

सितंबर में, महिंद्रा ने सभी कार कंपनियों के बीच सबसे ज्यादा 24 फीसदी का ग्रोथ रेट हासिल किया है। इस महीने, 14 कार कंपनियों में से केवल तीन कंपनियों ने साल दर साल में पॉजिटिव ग्रोथ रेट प्राप्त किया है। महिंद्रा के अलावा, किआ (17.49 फीसदी) और टोयोटा (7.37 फीसदी) को भी सकारात्मक ग्रोथ मिली है।

ये एक्टर बना TV का सबसे हाई-पेड होस्ट

'मुझे BIGG B से डर लगता है', सलमान खान के सामने बोली रेखा

भरी महफ़िल में अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लगाई डांट, वायरल हुआ VIDEO

Related News