महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी, राजस्थान में भी हुई हिंसक झड़प

भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी एवं राजस्थान के बारां में गणेश विसर्जन के चलते पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। भिवंडी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते पत्थर फेंके गए। यह घटना दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुई। दो गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनी, किन्तु पुलिस एवं प्रशासन ने जल्द ही इसे नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 

अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की योजना बनाई जा रही है। जॉइंट सीपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने मीडिया को बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल इलाके में तैनात कर दिया गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनकी तहकीकात की जा रही है। राजस्थान के बारां में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बंजारा एवं गुर्जर समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए। इसके के चलते गुस्साई भीड़ ने 2 बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया।

सीसवाली के थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते किसी लड़की के छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के युवकों की दूसरे पक्ष के युवकों से लड़ाई हो गई। बच्चों के बीच हुई इस लड़ाई को देखकर एक समाज के लोग आक्रोशित हो गए तथा दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। पुलिया पर एक पक्ष के लोग अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए, जिन्हें भीड़ ने आग लगा दी।

कोचिंग जा रही 15 वर्षीय हिंदू लड़की के साथ मोहम्मद आफताब ने किया रेप और...

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में मतदान, पहले चरण में दांव पर 24 सीटें

इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया नया अपडेट

Related News