MP से वायरल हुआ ऐसा इनविटेशन कार्ड, देखकर दंग रह गए लोग

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड में लोगों को सहभोज के लिए आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण मृत्यु पूर्व उत्सव का है। आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं या शादी की सालगिरह मनाते हैं, मगर यहां बुजुर्ग परसराम अपने जीते जी अपना मृत्यु पूर्व उत्सव आयोजित कर रहे हैं।

यह आयोजन आज, 29 सितंबर को ओशो की नगरी गाडरवारा में हो रहा है। गाडरवारा के कामथ वार्ड में रहने वाले स्वामी परसराम साहू ने बताया कि लोग अक्सर मृत्यु की बात सुनते ही दुखी हो जाते हैं तथा मातम मनाते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने कहा कि अगर जीवन उत्सव है, तो मृत्यु महोत्सव है। इसलिए हमें मौत का आनंद लेने की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने गाडरवारा संस्कार पैलेस में एक भव्य आयोजन किया है।

स्वामी परसराम ने अपने सभी रिश्तेदारों एवं प्रिय मित्रों को स्नेहभोज के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की प्रेरणा उन्हें मां नर्मदा से मिली है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों को भेजे गए आमंत्रण पत्र में उल्लेख किया है कि वे इस सूक्ष्म जगत से जाने से पहले यह आयोजन कर रहे हैं। इस आमंत्रण कार्ड में कार्यक्रम की पूरी जानकारी, जैसे स्नेहभोज का समय तथा अन्य समारोहों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जीवन और मृत्यु अलग नहीं हैं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन का अंतिम लक्ष्य मृत्यु है। इसलिए अगर जीवन को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, तो मौत को भी महोत्सव माना जाना चाहिए।

हादसे का शिकार हुए पिंडदान के लिए गया जा रहे लोग, 3 की मौत

जुए के अड्डे पर अचानक पहुंच गई पुलिस, कैश, कारें और बाइक हुई जब्त

ऑफिस के वॉशरूम में ऐसा क्या हुआ कि हो गई कर्मचारी की मौत

Related News