आज ही के दिन सुडान ने बनाया अपना संविधान, जानिए 12 अप्रैल का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 12 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

12 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं:- 1621: सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म. 1801: विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया. 1801: रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया. 1861: अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हुआ. 1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया. 1928: जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी. 1945: अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की में कार्यालय में मृत्यु. 1946: सीरिया पर में फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ. 1955: डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया. 1961: सोवियत संघ ने पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा. 1973: सुडान ने अपना संविधान बनाया. 1978: भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी. 1981: अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया. 1991: खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त. 1998: गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त. 2006: साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे. 2007: पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी. 2009: जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर का त्याग किया. 2013: फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी. 2014: मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया.

12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति:- 1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ. 1910: भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ. 1917: भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म. 1943: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म. 1954: प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म. 1981: अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म. 1937: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म. यह भी पढ़ें: NaMo TV पर बीजेपी को चुनाव आयोग का झटका, सभी कंटेंट तुरंत हटाने का दिया आदेश

12 अप्रैल को हुए निधन:- 1236: दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन. 1978: एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन. 2006: महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन.

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के इस नेता को बताया CM पद का दावेदार

'मनुष्य के लिए अच्छा नहीं है गौमूत्र', स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

'विराट को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता..', अब किसके निशाने पर आ गए किंग कोहली ?

Related News