बुध में मिल जाएगा सूर्य, आज घटेगी दुर्लभ खगोलीय घटना

नई दिल्ली : आज के दिन एक अलग ही खोगोलीय घटनाक्रम होने जा रहा है। दरअसल यह खोगोलीय घटना सूर्य को अलग बना देगी। उल्लेखनीय है कि यह वर्ष 2016 की सबसे दुर्लभ खगोलीय घटना है। इस दिन बुध ग्रह सूर्य के सामने से निकलेगा। इसके चलते वह सूर्य को ढंक लेगा और धरती पर सूर्य की कुछ ही रश्मियां दिखाई देंगी। इस अद्भुत घटना को बुध पारगमन कहा जाता है। इसे आज शाम को देखा जाएगा।

दरअसल वैज्ञानिकों ने कहा है कि जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य से बुध गुजरता है तो सूर्य पर छोटा सा काला टिका लग जाता है। इसे बुध पारगमन कहा जाता है। यह एक ऐसी खगोलीय घटना है जिसे किसी भी तरह के अंधविश्वास से नहीं जोड़ा जा सकता है।

दरअसल बुध ग्रह का एक दिन धरती के 175.97 दिन के समान है। बुध ग्रह का गुरूत्वाकर्षणव पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण का 38 प्रतिशत कहा गया है। यदि बुध ग्रह से सूर्य को देखा जाए तो यह पृथ्वी से दिखने वाले सूर्य से आकार में 3 गुना बड़ा नज़र आता है।

Related News