वोटर्स को पैसे बाँट रहे थे स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र, यूपी पुलिस ने दर्ज किया केस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य के खिलाफ पुलिस ने विशुनपुरा थाने में आदर्श आचार संहिता के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रात में ही पुलिस ने अशोक मौर्य को धारा 41(1) की नोटिस देते हुए उन्‍हें जिले की बॉर्डर से बाहर भेज दिया था।

इसके साथ ही अशोक मौर्य को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक जिले के अंदर न आने की हिदायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि चुनाव प्रक्रिया तक उन्‍हें जिले की सीमा में प्रवेश न करने के लिए कहा गया है। बता दें कि फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में रुपये बांटने की जानकारी मिलने पर SDM और CO तमकुही राज ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य को पकड़कर विशुनपुरा थाने में बैठा दिया था। जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे हैं और वोटर्स को खरीदने के लिए रुपये बांट रहे हैं। 

इसके बाद उन्होंने SDM व CO को जांच के लिए भेजा। देर शाम जब SDM व CO विशुनपुरा पुलिस के साथ दुदही टैक्सी स्टैंड पर नंद किशोर कुशवाहा के यहां पहुंचे तो वहां अशोक मौर्य मिल गए। उनके पास वोटर लिस्ट थी। उनसे पूछा गया कि वह बाहरी व्यक्ति हैं, यहां क्या कर रहे हैं तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें थाने पहुंचा दिया। 

'77 साल का हो गया हूँ, अब सिर्फ सलाह दे सकता हूँ..', हाई कमान पर भाजपा के दिग्गज नेता का तंज

फिर बदल गया अयोध्या के DM आवास के बोर्ड का रंग, पहले भगवा था, फिर हरा हुआ और अब लाल

शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, बोले- 'बिहार के वर्कर्स के छुट्टियों पर आने पर ठप्प हो जाता है कामकाज'

Related News