अम्मा के निधन से लगा लोगों को सदमा, हुई मौतें

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन हो जाने के बाद अब उनके प्रशंसक निराश हैं। जयललिता की पार्थिव देह को गणमान्यजन और अन्य लोगों के अंतिम दर्शनों के बाद अब उनकी अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। हालात ये है कि चेन्नई अैर तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में जयललिता के समर्थक फूट - फूटकर रो रहे हैं। उन्हें जयललिता के निधन से बहुत दुख हो रहा है।

कुछ लोग तो गम में इस कदर डूब गए कि वे खुद पर काबू नहीं रख पाए। गमज़दा इन लोगों की मौत ही हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही जयललिता के स्वास्थ्य की जानकारी टीवी पर प्रसारित हुई। टेलिविजन देख रहे 60 वर्ष के पल्लानिम्मल कुर्सी से गिर गए।

उन्हें सदमा लगा और उनकी मृत्यु हो गई। इरोड में भी राजू नाम मजदूर की मौत हो गई। दरअसल उसे भी टेलिविजन पर जानकारी मिली और उसकी हालत खराब हो गई। राजू को चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अरिसिलयम निवासी जयारमन की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई।

जयललिता के अलावा इन मुख्यमंत्रियों का भी हुआ पद पर रहते निधन

जयललिता को पसंद करने वाले पॉलिटिशियन

Related News