टाटा मोटर्स ने लॉन्च की अपनी नई कार

टाटा मोटर्स ने अपनी नई SUV, ऑल न्यू कर्व को 9 लाख 99 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस कर्व के टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 19 लाख रुपये तक जा सकती है। यह इंट्रोडक्ट्री मूल्य है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक उपलब्ध रहेगा। इसके बाद, 1 नवंबर से कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।

टाटा कर्व के वेरिएंट्स और कीमतें: टाटा कर्व पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के विकल्प के साथ उपलब्ध है:

पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9,99,990 रुपये है। डीजल वेरिएंट की कीमत 11,49,990 रुपये से शुरू होती है। DCA वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12,49,990 रुपये है। हाइपरियन GDi वेरिएंट की कीमत 13,99,990 रुपये से शुरू होती है।

टाटा कर्व के पेट्रोल वेरिएंट के फीचर्स: टाटा कर्व एक प्रीमियम कूप डिजाइन के साथ आई है। इसमें 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 208 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। कार में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स भी हैं।

टाटा कर्व में पैनोरमिक सनरूफ: टाटा कर्व के हाइपरियन GDi वेरिएंट में वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ का फीचर शामिल है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एरो इंसर्ट के साथ R17 अलॉय व्हील्स, और ऑटोमेटिक टेम्परेचर कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

क्या है भाजपा सरकार की 'सुभद्रा' योजना ? पंजीकरण के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के ख़राब होने पर निकल रहा लोगों का गुस्सा

जाट-दलित वोटों के जरिए मिलेगी सत्ता ? हरियाणा में दिख रहा INLD-BSP गठबंधन का असर

Related News