वो 'शापित' बंगला जिसमें तबाह हो गई 3 बड़े स्टार्स की जिंदगी

मुंबई घूमने वाले लोगों का एक आकर्षण स्टार्स के बंगले देखने का भी होता है। शाहरुख खान का बंगला मन्नत, अमिताभ बच्चन का जलसा एवं प्रतीक्षा, और सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट कुछ ऐसे बंगले हैं, जिनके बाहर हमेशा भीड़ रहती है। कुछ वर्ष पहले एक और ऐसा ही बंगला था आशीर्वाद, जिसमें राजेश खन्ना रहते थे। इस बंगले को शापित माना जाता था, मगर इसके बावजूद यहां तीन बड़े सिलेब्रिटीज रहे तथा सभी का करियर बर्बाद हो गया। फिर इसे भूत बंगला मानने की मान्यता और मजबूत हो गई।

राजेश खन्ना का बंगला आशीर्वाद एक एंग्लो-इंडियन परिवार का था। बॉलीवुड का पहला सिलेब्रिटी जिसने इसे खरीदा, वह थे भारत भूषण। यह बंगला कार्टर रोड पर अरबियन सी के बगल में स्थित है। भारत भूषण ने इस बंगले में शिफ्ट होने से पहले कई बड़ी फिल्में जैसे बैजू बावरा, मिर्जा गालिब, गेटवे ऑफ इंडिया, और बरसात की रात दी थीं। उनके पास बड़े स्टार्स के साथ प्रतिस्पर्धा थी। इस बंगले में आने के कुछ दिनों पश्चात् उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं। कुछ और सालों पश्चात् भारत भूषण का करियर खत्म हो गया तथा वे कर्ज में डूब गए। अंततः उन्होंने यह बंगला बेच दिया। धीरे-धीरे यह बंगला खंडहर में बदलने लगा एवं लोग इसे शापित मानने लगे।

1960 में राजेंद्र कुमार को इस बंगले के बारे में पता चला। अच्छी लोकेशन पर मिल रहे इस सस्ते बंगले को राजेंद्र कुमार ने खरीद लिया। मनोज कुमार की सलाह पर इसका नाम डिंपल रखा गया, जो उनकी बेटी का नाम था। राजेंद्र कुमार ने इसमें प्रवेश करने के साथ पूजा-पाठ भी करवाया जिससे इसकी नकारात्मकता खत्म हो सके। बंगले में जाने के पश्चात् राजेंद्र कुमार को 1968-69 में सफलता मिली, मगर इसके बाद उनका भी बुरा समय आ गया। उन्होंने अपने बेटे के साथ कई फिल्में प्रोड्यूस कीं, जो फ्लॉप हो गईं। अंततः उनके पास भी पैसे की कमी हो गई।

70 के दशक में राजेश खन्ना ने यह बंगला राजेंद्र कुमार से खरीदा। उस वक़्त उनका करियर अपने पीक पर था, जब उन्होंने 17 हिट्स दी थीं। उस वक्त वह नंबर 1 पर थे तथा लग रहा था कि उनकी जगह कोई नहीं ले पाएगा। मगर 1975 में राजेश खन्ना की फिल्में असफल होने लगीं तथा आहिस्ता-आहिस्ता अमिताभ बच्चन उनकी जगह लेने लगे। राजेश खन्ना की व्यक्तिगत जीवन में भी समस्याएं शुरू हो गईं, तथा वे डिंपल से अलग हो गए। अंततः उन्हें कैंसर हो गया और वह 2011 तक उसी बंगले में रहे। इसके बाद लोगों का विश्वास और मजबूत हो गया कि यह बंगला शापित है। 2014 में एक उद्योगपति ने यह बंगला खरीदा तथा 2 वर्ष पश्चात् इसे ढहा दिया गया।

शाहरुख-फवाद या हुमायूं नहीं, माहिरा खान ने इस शख्स को बताया सबसे ज्यादा रोमांटिक

'गंदी बात' देखने के बाद परिवार ने तोड़ा मशहूर अदाकारा से रिश्ता, खुद किया खुलासा

इस अदाकारा ने किया था शाहरुख खान को लॉन्च, 32 साल बाद खुद किया जिक्र

Related News