दूसरे निकाह से पहले खूब रोई एक्ट्रेस, बताया कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

जानी मानी मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री जवेरिया अब्बासी ने 51 वर्ष की आयु में दूसरी शादी की है। उनके पति अदील हैदर एक बिजनेसमैन हैं। इस उम्र में दूसरी शादी करने का निर्णय लेना उनके लिए सरल नहीं था तथा उन्होंने कई मुद्दों को लेकर चिंता व्यक्त की। एक साक्षात्कार में, जवेरिया ने बताया कि उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई तथा किस तरह यह रिश्ता शादी तक पहुंचा।

जवेरिया एवं अदील की पहली मुलाकात एक डिनर पर हुई थी। अदील को यह नहीं पता था कि जवेरिया एक्ट्रेस हैं। फिर दोनों ने एक-दूसरे को जानने की कोशिश की। पहली मुलाकात के बाद, अदील को जवेरिया पसंद आईं, तथा घर जाकर उन्होंने दो दिन तक अभिनेत्री के बारे में गूगल किया। शादी को लेकर जवेरिया थोड़ी असमंजस में थीं। अदील की भी यह दूसरी शादी है, तथा उन्होंने कहा कि अपनी दूसरी शादी के फैसले से पहले, जवेरिया चाहती थीं कि उनकी बेटी अनजेला की शादी हो जाए।

बेटी की शादी के पश्चात् भी, जवेरिया अदील के प्रपोजल को स्वीकार करने में हिचकिचा रही थीं। इस पर अदील ने उन्हें ब्रेकअप कर रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा। यह सुनकर जवेरिया पूरा दिन रोईं, क्योंकि वह अदील को खोना नहीं चाहती थीं। इसलिए उन्होंने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। शादी के वक्त वह बहुत रोईं। जवेरिया ने बताया कि उनकी शादी पर लोगों ने बहुत नकारात्मक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, "लोग आपकी उम्मीदों को खत्म कर देते हैं। उनकी बातें आपको डिप्रेस कर सकती हैं। वे बोलते हैं कि इस उम्र में शादी कर रहे हो?"

सलमान खान के फैन पर भड़के शाहरुख खान के फैंस, जानिए क्यों?

#MeToo आरोपी ने तनुश्री दत्ता को ऑफर की थी फिल्म, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

'ट्रोल मत करना', बचपन की तस्वीर शेयर कर बोली प्रियंका चोपड़ा

Related News