महिला हेल्पलाइन के ऑफिस पहुंची 'दुल्हन', फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए अफसरों के होश

पटना: बिहार के पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहाँ हाथों में चूड़ा और लाल जोड़ा पहने एक नवविवाहित दुल्हन महिला हेल्पलाइन के कार्यालय पहुंची। उसकी सांसें तेज चल रही थीं। अंदर आते ही उसने कहा, "मुझे आपकी मदद चाहिए।" हेल्पलाइन के कर्मचारियों ने उसे बैठने के लिए कुर्सी दी तथा पानी देते हुए कहा, "आराम से बताइए, आपके साथ क्या हुआ?" दुल्हन ने कहा, "मुझे अपने पति के साथ नहीं रहना। मेरी शादी जबरदस्ती करवाई गई है। मैं लड़की हूं ही नहीं।"

यह सुनते ही वहां उपस्थित कर्मचारियों को झटका लगा। दुल्हन ने आगे कहा, "जब मैं लड़की हूं ही नहीं, तो पति के साथ कैसे रह सकती हूं?" कर्मचारियों ने पूछा, "आपकी जबरदस्ती शादी किसने करवाई? आप तो खुद दुल्हन के लिबास में हैं।" दुल्हन ने जवाब दिया, "साहब, मैं ट्रांसमैन हूं। मेरे परिवार वालों ने फिर भी मेरी शादी करवा दी। मैं इस शादी से खुश नहीं हूं तथा इसे तोड़ना चाहती हूं।"

महिला हेल्पलाइन ने उसके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उसके पति को नोटिस देकर बुलाया है। एलजीबीटी अधिकारों के तहत, अगर कोई व्यक्ति खुद को ट्रांसमैन या ट्रांसवुमन बताता है, तो कानून उसे संरक्षण प्रदान करता है तथा उसे अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने का अधिकार है। इसी प्रकार की एक घटना मध्य प्रदेश के हरदा से भी सामने आई थी, यहां 11 वर्ष पहले एक लड़का अचानक गायब हो गया था। परिवार ने उसे बहुत खोजा, मगर वह नहीं मिला। अंततः लड़के के पिता ने गांव के पांच लोगों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। मामला कोर्ट में चला और बंद हो गया। फिर अचानक एक दिन उस लड़के का पता चला। वह किन्नर बन चुका था तथा अब वह घर वापस नहीं आना चाहता था।

पटना के गाँव पर वक्फ का दावा, पीड़ितों से मिले भाजपा सांसद, विरोध में विपक्ष

हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बीच IAS ने किया कुछ ऐसा, शांत होकर लौटी भीड़

'हम रात में शराब पीते हैं तो हमें नहीं पकड़ा जाता', खुलेआम मांझी का कुबूलनामा

Related News