मानसून सत्र में ये 6 बिल पेश करने जा रही केंद्र सरकार, अगर हंगामा ना हुआ तो...

नई दिल्ली: 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि, केंद्र सरकार आगामी मानसून सत्र के दौरान आपदा प्रबंधन कानून में संशोधन सहित छह नए विधेयक पेश करेगी। इसके अलावा सरकार भारतीय वायुयान विधायक 2024 भी पेश करेगी, जो मौजूदा विमान अधिनियम 1934 की जगह लेगा, जो नागरिक उड्डयन क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी के लिए प्रावधान प्रदान करेगा। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, केंद्र सरकार ने छह विधेयक पेश करने की तैयारी की है, अगर सदन सुचारु रूप से चलता है और विपक्ष हंगामा नहीं करता, तो उम्मीद है कि जनता के लिए लाए जा रहे ये विधेयक पास हो जाएंगे। इनमे वित्त विधेयक, आपदा प्रबंधन विधेयक, बॉयलर विधेयक, भारतीय वायुयान विधेयक, कॉफी (संवर्धन और विकास) विधेयक और रबर (संवर्धन और विकास) शामिल है।  विधेयक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार, 23 जुलाई को बजट पेश करने वाली हैं।

इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय एजेंडा तय करने वाली बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) का भी गठन किया। इस समिति में विभिन्न दलों के 14 मनोनीत सांसद शामिल हैं। भाजपा की ओर से समिति में निशिकांत दुबे, अनुराग सिंह ठाकुर, भर्तृहरि महताब, पी.पी. चौधरी, बैजयंत पांडा और डॉ. संजय जायसवाल शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से के. सुरेश और गौरव गोगोई को शामिल किया गया है। टीएमसी की ओर से सुदीप बंद्योपाध्याय, डीएमके की ओर से दयानिधि मारन और शिवसेना यूबीटी की ओर से अरविंद सावंत शामिल हैं।

क्या श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेलेंगे कोहली और रोहित ? बतौर कोच गंभीर की पहली परीक्षा

हिमाचल के सेबों में आई बड़ी खराबी ! कांग्रेस ने की इसे महामारी घोषित करने की मांग

लंदन से भारत लौटेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक 'वाघ नख', इसी से किया था अफजल खान का वध

Related News