एक समय पर चलता था जिसका सिक्का आज वही हुई पाई-पाई के लिए मोहताज, रुला देगी इस सिंगर की कहानी

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कालीघाट स्थित काली मंदिर में भजन गाने वाली पूर्णिमा देवी (Poornima Devi) इन दिनों ख़बरों में बनी हुई हैं। इसका कारण उनकी दर्द भरी दास्तां है, जिसको सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। पति यूपी में डॉक्टर थे। बेटी टेलीविज़न अभिनेत्री है तथा मुंबई में रहती है। लेकिन, पूर्णिमा इन दिनों कालीघाट पर लाचार पड़ी हुई हैं।

पूर्णिमा देवी की आयु लगभग 90 वर्ष है। वो ठीक से चल भी नहीं सकतीं। यही कारण है कि मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ी रहती हैं। यहां आने वाले भक्त उनकी कुछ सहायता कर देते हैं। इससे ही उनकी जिंदगी बसर हो रही है। कभी अपनी आवाज के जादू से लोगों का मन मोहने के साथ ही खूब पैसा कमाने वाली पूर्णिमा आज पाई-पाई के लिए मोहताज हैं। पूर्णिमा देवी ने कहा, "मैं बीते 13 वर्षों से इसी मंदीर में भजन गाती हूं। मेरे पति उत्तर प्रदेश के एक शहर में डॉक्टर थे। वर्ष 1984 में उनका क़त्ल कर दिया गया था। उधर, बेटी मुंबई चली गई। वो 15 वर्षों से मुझसे नहीं मिली है। बेटा दिमागी रूप से कमजोर है। मैं यहीं अपना जीवन काट रही हूं"।

मंदिर के पास दुकान लगाने वाले राज किशोर ने कहा, एक वक़्त था जब पूर्णिमा जी की गिनती बड़ी लोक गायिकाओं में होती थी। सरकार के कई कार्यक्रमों में गाना गाती थीं तथा हम लोग डांस करते थे। लेकिन, बीते 13 वर्षों से वो मंदिर परिसर में रह रही हैं। बीते कई महीने से उनकी तबियत खराब है। उनको चलने में भी परेशानी है। इसलिए सीढ़ियों पर ही पड़ी रहती हैं। मंदीर के पुजारी पंडित हरीकृष्ण झा ने बताया कि पूर्णिमा मंदिर में भजन गाया करती थीं। अब तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण वो गाना नहीं गा पाती हैं। हम लोग को जो जानकारी है उसके अनुसार, इनके पति उत्तर प्रदेश के किसी शहर में डॉक्टर हुआ करते थे। लेकिन, उनकी हत्या कर दी गई थी। तत्पश्चात, इनकी दिमागी हालत खराब हो गई तथा परिवार को त्याग दिया। बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं है। बेटी अभिनेत्री है तथा मुंबई में किसी निर्देशक से शादी कर ली है। वो कभी इनसे मिलने भी नहीं आती। 

बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में इंडिया ने बांग्लादेश को दी करारी मात

बैंगलोर एकता बैठक के लिए AAP को मिला कांग्रेस का निमंत्रण, लेकिन क्या 'अध्यादेश' पर बन पाएगी बात ?

खालिस्तानियों के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में डाले 21 के नाम

Related News