ससुर ने सरेआम की बहू की पिटाई, कपड़े फाड़कर और फिर जो किया...

चूरू: समाज में कई परिवर्तनों के बावजूद, महिलाओं के प्रति सोच आज भी पुरानी बनी हुई है। इसका नतीजा यह है कि महिलाएं अक्सर दुष्कर्म और घरेलू हिंसा का शिकार होती रहती हैं। हाल ही में राजस्थान के चूरू से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। चूरू से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक विवाहिता डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ अर्धनग्न अवस्था में रोते हुए नजर आ रही है। 

इस मामले में महिला थाना अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को हनुमानगढ़ जिले की एक विवाहिता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी शादी 2022 में चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ससुराल में विवाद की वजह से महिला ने हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाने में भी एक शिकायत दर्ज कराई थी। 15 सितंबर को वह अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ जब ससुराल पहुंची, तो उसके ससुर ने उसकी पिटाई की, उसके कपड़े फाड़ दिए, उसका मोबाइल एवं 5,000 रुपये छीन लिए और घर से बाहर निकाल दिया।

शिकायत दर्ज कराने के 5 दिन पश्चात् भी पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पीड़ित महिला अपने बच्चे के साथ अर्धनग्न अवस्था में रोते हुए नजर आ रही है, जबकि लोग तमाशा देखते रहे। कहा जा रहा है कि महिला का पति विदेश में रहता है तथा उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। हालांकि, अभी तक ससुराल पक्ष की तरफ से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है।

एकतरफा प्यार में लड़की को कार से कुचल डाला, पिता बोले- 'मैं उसे बचा भी...'

कोटा के स्कूल में टीचर ने 12वीं की छात्रा से की छेड़खानी, हुआ गिरफ्तार

आर्मी अफसर और मंगेतर से हुई बदसलूकी, डिप्टी CM बोलीं- 'बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी'

Related News