मुश्किलों में घिरी अश्लील कपड़े पहनकर घूमने वाली लड़की, माफ़ी मांगना भी नहीं आया काम

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ के बाजार में ब्रा पहनकर घूमने वाली लड़की ने भले ही माफी मांग ली हो, मगर अब वह कानूनी मुश्किलों में घिर गई है। तुकोगंज थाना पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, जिसमें उस पर सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल सहित अन्य हिंदू एवं महिला संगठनों ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी थी।

इंदौर की एक लोकप्रिय चाट-चौपाटी पर एक युवती के छोटे कपड़ों में घूमने से मचे हंगामे के पश्चात् पुलिस ने शुक्रवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 56 दुकान चाट-चौपाटी पर हाल ही में कम कपड़ों में घूमती दिखाई दी लड़की पर भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय महिला संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने युवती के इस कृत्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यादव ने कहा, "हमने इन संगठनों के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थल पर लड़की के छोटे कपड़ों में घूमने से अश्लीलता फैली, जिससे उनके मन में क्षोभ उत्पन्न हुआ।"

लड़की शहर के 56 दुकान एवं मेघदूत चाट-चौपाटी पर भी कम कपड़ों में घूमती दिखाई दी थी। उसने इसके वीडियो "पब्लिक रिएक्शन" के शीर्षक से स्वयं सोशल मीडिया पर डाले थे। वीडियो वायरल होने पर बजरंग दल एवं अन्य संगठनों के नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। विवाद बढ़ने पर लड़की ने माफी मांगते हुए ये वीडियो अपने सोशल मीडिया खातों से हटा लिए थे। हिंदी बोलने वाली इस भारतवंशी लड़की ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि वह संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में रहती है।

भारत को मिले UNSC की स्थायी सीट..! समर्थन में अमेरिका-ब्रिटेन समेत कई देश

डॉक्टर शाहनवाज़ पर ईशनिंदा का आरोप लगाकर पुलिस ने मार डाला, अब सामने आया सच

'चुनाव बाद PoK भी भारत में होगा..', कश्मीर में सीएम योगी का बड़ा बयान

Related News