सुहागरात पर दूल्हे ने किया कुछ ऐसा, रोते-रोते बाहर आ गई दुल्हन और फिर...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक विवाहिता की सुहागरात की रात को उसके सपनों को चकनाचूर करने वाली घटना सामने आई है। यहां दूल्हे ने सुहागरात के दिन अपनी पत्नी को अपने मोबाइल पर ऐसी चीज दिखाई, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन, जो बेड से उठकर कमरे से बाहर आई तथा रोते हुए ससुरालवालों को दूल्हे की करतूत बताई। आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। अंततः, दुल्हन ने अपने मायके वालों को फोन किया। जब मायके वाले ससुरालवालों से इस मामले पर आपत्ति व्यक्त किए, तो ससुराल वालों ने उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा।

वही इसके बाद भी, दूल्हे के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। तंग आकर दुल्हन मायके लौट आई और अब उसने दूल्हे और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात आरम्भ कर दी है। प्राप्त खबर के मुताबिक, जसराना के गांव मदनपुर की लड़की का विवाह ताजगंज आगरा के गांव बरौली अहीर निवासी शुभम से हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से शादी की गई थी, जिसमें दुल्हन के पिता ने 35 लाख रुपये खर्च किए एवं दहेज भी दिया। सुहागरात पर, दूल्हे ने दुल्हन को बताया कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं था और किसी और लड़की से प्यार करता है, जिससे वह शादी करना चाहता है। दूल्हे ने अपने मोबाइल पर अपनी प्रेमिका की तस्वीर भी दुल्हन को दिखाई, जिससे दुल्हन पूरी तरह से टूट गई।

दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसके साथ मारपीट भी की। सुहागरात पर इस व्यवहार से दुल्हन अंदर तक प्रभावित हो गई तथा उसने आधी रात को कमरे से बाहर आकर रोना शुरू कर दिया। ससुराल में किसी ने उसकी सहायता नहीं की, तथा मायके वालों के आने पर ससुराल वालों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा। हालांकि, दुल्हन ने मायके लौटकर SSP को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। SSP के निर्देश पर थाना जसराना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा तहकीकात जारी है।

वायुसेना में 10वीं, 12वीं पास के लिए निकली नौकरियां, फटाफट कर लें आवेदन

विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ ने मचाई धूम, तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है रफ्तार

प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा बीमा योजना का लाभ

Related News