बच्ची का रेप करने मस्जिद वाली गली में ले गया शख्स, तभी आए बंदर और..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 6 वर्षीय एक हिन्दू बच्ची से रेप की कोशिश का मामला प्रकश में आया है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शकायत देते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की है। बच्ची को जाबिर नाम के एक दूधवाले से बकाया पैसे दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया गया था। यहाँ से आरोपी उसे मस्जिद वाली गली में ले जाने लगा। वो बच्ची को ले ही जा रहा था, कि तभी वहां पर बंदरों का एक झुंड आ गया और बंदरों ने आरोपी को दौड़ा दिया।

इस मामले में FIR दर्ज करके पुलिस आरोपित की शिनाख्त और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। घटना गुरुवार (19 सितंबर 2024) की है। पीड़िता के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि बंदरों के रूप में बजरंग बली ने ही आकर उसकी बच्ची को बचाया है। इसी कारण आरोपित लड़की को छोड़कर भाग गया। मासूम के पिता ने इसके लिए भगवान श्रीराम को धन्यवाद दिया है। यह घटना बागपत जिले के थाना क्षेत्र सिंघावली की है। यहाँ शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को 6 वर्षीय नाबालिग हिन्दू बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनकी बेटी स्कूल से लौटकर आने के बाद सुबह तक़रीबन 10 बजे घर के नजदीक खेल रही थी। इसी  बीच एक अज्ञात शख्स वहाँ पहुँचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर मस्जिद वाली गली में लेकर चला गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित यहाँ बच्ची के कपड़े फाड़ने लगा, जब बच्ची ने इसका विरोध किया, तो बच्ची को पीटा गया। बच्ची की चीख सुनकर बंदरों का एक झुंड वहां आ पहुंचा और आरोपित को दौड़ा लिया। इसके बाद वह वहाँ से भागने लगा। जाते-जाते आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके पूरे परिवार को मार देगा। इसके बाद लोगों की मदद से बच्ची किसी तरह अपने घर पहुँची और बिलखते हुए अपने परिजनों को पूरी बात बताई।

बच्ची के पिता ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 76, 115 (2) और 351 (2) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर ली है। बागपत पुलिस ने बताया कि FIR दर्ज करके आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इसके लिए 3 टीमें तलाश में लगाई गई हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का मेडिकल टेस्ट करवा कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता के पिता ने उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही आरोपित को अरेस्ट कर लेगी और ऐसी सजा देगी, जो मिसाल बनेगी।

मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले संदिग्ध को उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। उस अनजान आरोपित ने पीड़ित बच्ची से कहा कि, “जाबिर दूध वाले का बकाया पैसा लेना है, तो मेरे साथ आ जाओ।” बच्ची उसकी बातों में आकर उसके साथ चल पड़ी। बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपित बच्ची को पहले मस्जिद में ले जाने का प्रयास किया। हालाँकि, वहाँ CCTV कैमरे देखकर वो दूसरी तरफ चल पड़ा। उन्होंने बताया कि मस्जिद के बाद आरोपी उनकी बेटी को एक वीरान इलाके में ले गया था, जहाँ घनी झाड़ियाँ थीं। यहीं पर वो बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। तभी बंदरों का एक झुंड वहाँ आ पहुंचा।

पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि बंदरों ने आरोपित को वहां से भगा दिया, बच्ची रोती-बिलखती वहीं रह गई। इसी दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और उनकी बेटी बच गई। शिकायतकर्ता ने अपने आप को भगवान राम का सच्चा भक्त बताया। उन्होंने कहा कि उनकी श्रद्धा को देखते हुए ही बजरंग बली ने स्वयं उनकी बच्ची की रक्षा की है।

शादी की आयुष्मान से, निकला उस्मान..! फिर शुरू हुआ धर्मान्तरण और प्रताड़ना का खेल..

टॉफ़ी दूंगा.. कहकर मस्जिद में बुलाया, मौलवी असजद ने किया 5 वर्षीय बच्ची का बलात्कार

चलती बस में कंडक्टर ने किया महिला का रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related News