महिला के पेट में हो रहा था दर्द, जाँच करवाई तो उड़ गए होश

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर के सरकारी चिकित्सालय में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। एक सिजेरियन ऑपरेशन के चलते, ब्लड साफ करने वाला कपड़ा महिला के पेट में ही छोड़ दिया गया। 4 महीने पश्चात् जब महिला के पेट में दर्द शुरू हुआ, तो उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सीटी स्कैन में यह गलती सामने आई। महिला के पति ने इस घटना की शिकायत हॉस्पिटल की इंचार्ज से की, तत्पश्चात, एक जांच समिति गठित की गई। जांच के बाद डॉक्टर और नर्स को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला लातूर के औसा शहर के सरकारी चिकित्सालय का है। औसा सिविल हॉस्पिटल की इंचार्ज संगीता पाटिल ने बताया कि धाराशिव जिले के मूरूम गांव की एक महिला प्रसव पीड़ा के चलते 12 अप्रैल 2024 को हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ने पर चिकित्सकों की टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन करने का फैसला लिया तथा 13 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। फिर महिला को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। 2 मई 2024 को महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर औसा सिविल हॉस्पिटल आई। जांच में पाया गया कि सिजेरियन ऑपरेशन के पश्चात् टांके ठीक से नहीं सूखे थे, इसलिए उसे लातूर के सरकारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां 20 दिन तक इलाज चला। इसके बाद उसे फिर से छुट्टी दे दी गई। लगभग चार महीने बाद, महिला के पति ने शिकायत की कि सिजेरियन ऑपरेशन के चलते ब्लड साफ करने वाला कपड़ा महिला के पेट में ही रह गया था।

वही इस बात का पता तब चला जब धाराशिव जिले के उमरगा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला का सीटी स्कैन किया गया। महिला के पति ने एक्स-रे और दस्तावेज़ पेश करते हुए औसा सिविल अस्पताल में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर एवं नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिविल हॉस्पिटल की इंचार्ज ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और नर्स के खिलाफ जांच समिति बनाई गई थी। जांच रिपोर्ट के पश्चात् दोनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित महिला के पति ने मांग की है कि डॉक्टर और नर्स को स्थायी रूप से निलंबित किया जाए, जिससे भविष्य में किसी अन्य महिला के साथ ऐसी घटना न हो।

राहुल गांधी की आरक्षण पर सफाई को लेकर भड़कीं मायावती, जानिए क्या कहा?

आतंकवाद के आरोपी शेख रशीद को कोर्ट ने दी जमानत, कश्मीर चुनाव में करेंगे प्रचार

'बहुत खतरनाक..', राहुल गांधी के सिख वाले बयान पर उखड़े केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

Related News