अरुणाचल प्रदेश में है घूमने के लिए खास हिल स्टेशन

देश के पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित अरुणाचल प्रदेश एक शानदार जगह है, जिसमें ज़ीरो नामक एक खूबसूरत हिल स्टेशन शामिल है। समुद्र तल से 5538 फीट से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ज़ीरो अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह छोटा सा हिल स्टेशन हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

ज़ीरो की खासियत:  ज़ीरो अपनी अनोखी आदिवासी संस्कृति के लिए मशहूर है। यहाँ पर कई आदिवासी गांव बसे हुए हैं, जिनकी जीवनशैली, भाषा और खानपान पूरी तरह से अलग है। इसके अलावा, यहाँ कुछ खानाबदोश जनजातियाँ भी रहती हैं जो समय-समय पर अपना निवास स्थान बदलती रहती हैं। इन जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा और जीवनशैली देखने लायक होती है।

घूमने की जगहें

ज़ीरो प्लूटो: ज़ीरो प्लूटो एक खूबसूरत पहाड़ी है, जहाँ से आपको ज़ीरो शहर का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा। यहाँ आकर आप न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं, बल्कि पहाड़ी पर चढ़कर आसपास के शानदार दृश्य भी देख सकते हैं।

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर: ज़ीरो में स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर भी एक प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर अपने विशाल शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है, जो 25 फीट ऊँचा और 22 फीट चौड़ा है। यह जगह श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है और यहाँ पर लोग पूजा करने के साथ-साथ इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला देखने भी आते हैं।

ज़ीरो क्यों जाएं?: ज़ीरो एक शांत और प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगह है। यहाँ की कम आबादी, खूबसूरत पहाड़, घने जंगल, और लहलहाते धान के खेत आपके दिल को छू जाएंगे। अगर आप प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं और एक अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो ज़ीरो आपके लिए एक आदर्श स्थल हो सकता है।

कैसे पहुंचें ज़ीरो: ज़ीरो पहुँचने के लिए आप तेजपुर एयरपोर्ट की फ्लाइट बुक कर सकते हैं। असम के नॉर्थ लखीमपुर एयरपोर्ट से भी आप ज़ीरो तक पहुँच सकते हैं। यहाँ से आपको 5 से 6 घंटे का ट्रैवल करना होगा। ज़ीरो तक पहुँचने के लिए टैक्सी या स्थानीय परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र, किए ये ऐलान

यौन-शोषण के जिस मामले के बाद बनी हेमा-कमिटी, जानिए उसके आरोपी को SC ने क्यों-दी-जमानत?

हिमाचल में मंदिर के ऊपर खड़ी कर दी अवैध मस्जिद, हिंदु संगठन का दावा

Related News