अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस कारण लिया गया ये फैसला

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसी बीच मौसम ने इस यात्रा पर अस्थायी ब्रेक लगा दिया है। खराब मौसम के कारण फिलहाल यात्रा को रोक दिया गया है। प्राप्त खबर के अनुसार, बालटार एवं पहलगाम दोनों रास्तों पर पिछली रात से तेज वर्षा हो रही है। ऐसे में यात्रियों को बेस कैंप में वापस भेज दिया गया है। 

दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा भारी वर्षा की वजह से दोनों मार्गों पर शनिवार को अस्थायी तौर पर रद्द कर दी गई। अफसरों ने बताया कि शुक्रवार रात से बालटाल एवं पहलगाम मार्ग पर रुक-रुक कर भारी वर्षा हो रही है। अफसरों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा भक्तों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

तीर्थयात्रा 29 जून को अनंतनाग के 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग एवं गंदेरबल में बालटाल मार्ग से आरम्भ हुई थी तथा यह 19 अगस्त को समाप्त होगी। बीते वर्ष साढ़े चार लाख लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे। मौसम ठीक रहा तो इस बार और भी अधिक लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। प्राप्त खबर के अनुसार, किसी नए जत्थे को अब नुनवान बेस कैंप और चंदनवारी अक्ष के माध्यम से गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए है। अफसरों ने बताया, बुधवार को 30 हजार से ज्यादा यात्री महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे। 

मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने वालों कर्मचारियों पर एक्शन! 9 को किया बर्खास्त, 76 का काटा वेतन

'हिन्दू देवी-देवता पर मुस्लिम न रखें दुकानों का नाम', बोले कपिल देव

मिड डे मील के पैकिट में निकला सांप, मचा हंगामा

Related News