2 अक्टूबर तक जमकर भीगेंगे ये 13 राज्य, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: मॉनसून की विदाई का समय आ चुका है, लेकिन कई इलाकों में बारिश अभी भी जारी है। मुंबई में लगातार अच्छी बारिश हो रही है, वहीं दिल्ली के मौसम में भी हल्की ठंडक और बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके अलावा, देश के अन्य राज्यों में भी बादल जमकर बरस रहे हैं और यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

29 सितंबर को मौसम विभाग ने दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 सितंबर को दक्षिण भारत में बारिश में थोड़ी कमी देखी जाएगी, लेकिन तटीय कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश जारी रहेगी और इन क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अक्टूबर में बारिश मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी राज्यों में सीमित रहेगी। 1 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भी इन राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

गवर्नर के पत्रों का जवाब नहीं देंगे..! कर्नाटक सरकार ने क्यों लिया ये फैसला ?

छत्तीसगढ़ के 'शक्तिपीठ' पर चढ़ रहा था मजहर खान की पोल्ट्री फार्म में बना प्रसाद

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब? आज से ECI की बैठकें शुरू, होगी तैयारियों की समीक्षा

 

Related News