श्रीकृष्ण को प्रिय हैं ये 4 राशियां, जन्माष्टमी पर होगी विशेष कृपा

हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है, जो विष्णु के आठवें अवतार हैं। जन्माष्टमी आमतौर पर दो दिनों तक मनाई जाती है: पहले दिन गृहस्थ लोग उत्सव मनाते हैं तथा दूसरे दिन वैष्णव संप्रदाय के लोग इसे मनाते हैं। इस वर्ष, जन्माष्टमी 26 अगस्त को पड़ेगी।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, प्रभु श्रीकृष्ण की कुछ राशियाँ विशेष रूप से प्रिय हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियाँ और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से इन राशियों के जातकों को क्या लाभ होता है:

वृषभ राशि:  वृषभ राशि को श्रीकृष्ण की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। इस राशि के लोगों को श्रीकृष्ण की कृपा से तरक्की और सफलता मिलती है। ये लोग कठिन परिस्थितियों को भी अच्छे से संभाल सकते हैं।

कर्क राशि:  कर्क राशि वालों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा होती है। नियमित पूजा और अर्चना से इस राशि के जातकों को जीवन में किसी चीज की कमी महसूस नहीं होती है।

सिंह राशि:  सिंह राशि भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है। इस राशि के जातक साहसी और पराक्रमी होते हैं। श्रीकृष्ण की उपासना से इस राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और बिगड़े हुए काम भी सुधर जाते हैं।

तुला राशि:  तुला राशि वाले भी श्रीकृष्ण की प्रिय राशियों में आते हैं। श्रीकृष्ण की पूजा करने से इस राशि के जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं।

प्रभु श्री श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण अष्टमी तिथि को आधी रात में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार हैं। जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण ने कंस के अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए जन्म लिया था। इस पावन अवसर पर, बाल गोपाल को विशेष भोग अर्पित करने से मन की हर मुराद पूरी हो सकती है। इस दिन की पूजा और अर्चना से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

जन्माष्टमी पर इस बार बन रहा द्वापर युग जैसा दुर्लभ संयोग, पूरी होगी हर मनोकामना

हरछठ व्रत आज, जानिए व्रत विधि और इस दिन की कार्यों की है मनाही?

जन्माष्टमी पर सालों बाद बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Related News