बॉर्डर के लिए ये स्टार्स थे मेकर्स की पहली पसंद, इस कारण नहीं बनी बात

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल की घोषणा हो गई है। सनी ने खुशखबरी देते हुए कहा कि 27 साल बाद फौजी अपना वादा पूरा करने आ रहा है। प्रशंसकों के बीच ये घोषणा सुनने के बाद जश्न का माहौल है। 1997 में आई 'बॉर्डर' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था। जेपी दत्ता की फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। मगर इस फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसी अनसुनी बातें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान होंगे। क्या आपको मालूम है 'बॉर्डर' को कई स्टार्स ने रिजेक्ट किया था। अंत में फिल्म की जो कास्टिंग हुई है वो एक्टर्स निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे। इनमें कौन-कौन स्टार्स सम्मिलित हैं, आइये आपको बताते हैं।

अक्षय खन्ना ने फिल्म में धरमवीर सिंह का किरदार किया था। निर्माता पहले अनिल कपूर को कास्ट करना चाहते थे। सलमान, आमिर, सैफ, अजय देवगन से भी बात हुई थी। मगर बॉर्डर के मल्टीस्टारर फिल्म होने के कारण सबने इससे किनारा किया। अंत में अक्षय को फाइनल किया गया और वो हिट साबित हुए। जैकी श्रॉफ (विंग कमांडर एंडी बाजवा) के किरदार में निर्माता संजय दत्त को लेने वाले थे। उस समय संजय अपने कोर्ट केस में फंसे थे इसलिए फिल्म नहीं कर पाए।

खबरें रहीं कि सुनील शेट्टी ने पहले ये फिल्म करने से इंकार किया था। निर्माताओं ने संजय कपूर, अरमान कोहली को अप्रोच किया था। मगर बात नहीं बनी। अच्छा ये हुआ कि बाद में सुनील फिल्म करने को राजी हो गए थे। फिल्म में सुनील ने अपने बेहतरीन अभिनय से प्रशंसकों को कई मोमेंट में भावुक किया। चर्चा रही कि तब्बू के किरदार में पहले जूही चावला को कास्ट करने का प्लान था। मगर रोल छोटा होने के कारण उन्होंने फिल्म को मना कर दिया था। बॉर्डर फिल्म 1997 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। 10 करोड़ में बनी सनी की फिल्म ने 66 करोड़ से अधिक कमाए थे।

फायरिंग केस में सलमान खान और अरबाज ने दर्ज करवाया बयान, बोले- 'गोलियों की आवाज से टूटी मेरी नींद'

कार पर चढ़कर डांस कर रही थी एक्ट्रेस, अचानक चला पंखा और उड़ गई स्कर्ट, देखकर स्पॉटबाय हुआ बेहोश

गदर के बाद अब इस फिल्म के सीक्वल से धमाल मचाने आ रहे है सनी देओल, पोस्ट देख झूम उठे फैंस

Related News