एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में 10 सदस्यीय भारतीय टीम की कर सकती है ये दो खिलाड़ी

वर्ल्ड चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अंशु मलिक और कांस्य पदक विजेता सरिता मोर मंगोलिया के उलानबटेर में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में 10 सदस्यीय इंडियन महिला कुश्ती टीम की अगुवाई करने वाली है। अंशु ने ओस्लो में 2021 वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम कर लिया था। वह 57 किलो वर्ग में भाग लेंगी जबकि सरिता 59 किलो वर्ग में  उतरने वाली है।

सरिता ने 2021 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अपने वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया था। टीम का चयन लखनऊ में शुक्रवार को SAI प्रशिक्षण केंद्र पर चयन ट्रायल के उपरांत किया गया। ट्रायल में 62 किलो वर्ग में मनीषा ने रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक को 5.1 से मात दी। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ट्रायल में नहीं आ पाई है।

मनीषा (50 किलो), स्वाति शिंदे (53 किलो), सुषमा शोकीन (55 किलो), राधिका (65 किलो), सोनिका हुड्डा (68 किलो), निक्की (72 किलो) और सुदेश (76 किलो) ने भी टीम में जगह बनाई है। एशियाई चैम्पियनशिप 19 से 24 अप्रैल के मध्य खेली जाने वाली है।

तुर्की को मात देकर विश्व कप में जगह बनाने में एक कदम आगे बढ़ी पुर्तगाल टीम

इटली की निरंतर दूसरी बार फीफा विश्व कप से हुई बाहर

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप में किया क्वालीफाई

Related News