63 की उम्र में बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने गिराई बिजलियाँ, वीडियो देख हैरत में पड़े फैंस

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस 63 वर्षीय संगीता बिजलानी का नाम जब सलमान खान संग यंग एज में जुड़ा था तो प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई थी। नौबत दोनों के शादी करने तक पर आ गई थी। कार्ड भी बंट गए थे, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। एंड मोमेंट पर दोनों की शादी टूट गई तथा ये अलग हो गए। आज संगीता और सलमान दोनों ही बहुत अच्छे दोस्त हैं। अक्सर ही इन्हें साथ में स्पॉट भी किया जाता है। 

वही हाल ही में संगीता बिजलानी को एक इवेंट में देखा गया। पेस्टल पिंक कलर के शिमरी ऑउटफिट में संगीता बिजलानी बहुत ग्लैमरस नजर आ रही थीं। डीप नेक इस ऑउटफिट में बीड्स लगी थीं। न्यूड मेकअप, रेड लिपस्टिक और खुले बालों में संगीता दिखाई दी। संगीता को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वह 63 वर्ष की हैं। इतनी फिट कि कोई भी उन्हें एक नजर में देखकर दिल हार बैठे। 

संगीता बिजलानी के लुक्स पर प्रशंसक फिदा हो रहे थे। संगीता वाकई में ऑउटफिट में कहर ढा रही थीं। वही वीडियो पर एक प्रशंसक ने उन्हें देखकर लिखा- उम्र सिर्फ एक नंबर ही है, यह संगीता प्रूव करती हैं। वहीं, कुछ लोग सलमान को याद कर रहे थे। उनका कहना था कि संगीता के साथ सलमान इस इवेंट में क्यों नहीं आए। इसी तरह कई लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है।

'मन्नत' के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्यों?

फिल्म निर्माता विजय आनंद की पत्नी का हुआ निधन, हार्ट अटैक के कारण हुई मौत

मंगेतर राघव संग परिणीति चोपड़ा ने किए महाकाल के दर्शन, इस अवतार में नजर आया कपल

Related News