मां नहीं बन सकती ये मशहूर स्टार, खुद बयां किया दर्द

हॉलीवुड की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री और गायिका सेलेना ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। 1.3 बिलियन डॉलर (करीब 109 अरब रुपये) की संपत्ति वाली सेलेना ने कहा कि वे प्राकृतिक रूप से मां नहीं बन सकतीं। एक इंटरव्यू में सेलेना ने बताया कि उनकी प्रेगनेंसी उनके और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी यह नहीं बताया, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं अपने बच्चे को खुद नहीं कर सकती।" इस खबर को जानने के बाद सेलेना काफी दुखी हैं।

32 वर्षीय सेलेना ने यह तो नहीं बताया कि उन्हें कौन सी मेडिकल समस्या है, मगर 2015 में उन्होंने ल्यूपस के बारे में पब्लिकली बात की थी। ल्यूपस एक बीमारी है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही टिशू और ऑर्गन्स पर हमला करता है। एक वर्ष पश्चात् सेलेना को एंग्जायटी और डिप्रेशन का पता चला था, जो ल्यूपस एवं उसकी दवाईयों के कारण हो सकता है। 2017 में सेलेना ने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था तथा 2020 में उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर भी हो गया। उन्हें आवाजें सुनाई देने लगीं और सुसाइड के खयाल आने लगे। 2022 में सेलेना ने बताया था कि बाइपोलर डिसऑर्डर के लिए वे दो दवाईयां ले रही हैं, जो शायद सुरक्षित प्रेगनेंसी के लिए मुनासिब न हों।

अब सेलेना एडॉप्शन या सरोगेसी से मां बनने के लिए ओपन हैं, क्योंकि उनकी अपनी मां भी अडॉप्टेड थीं। उनके लिए ये दोनों विकल्प बहुत महत्वपूर्ण हैं। सेलेना ने भावुक होकर कहा, "मैं आभारी हूं कि जिन महिलाओं को मां बनने का सपना है, उनके पास ये दो विकल्प हैं, क्योंकि मैं भी उन्हीं में से एक हूं।"

सलमान खान से गिप्पी ग्रेवाल ने कह दी ऐसी बात, फिर दिलजीत ने ऐसे संभाला

पंडाल में फंसी ऐश्वर्या राय आखिर किस पर चिल्लाईं? फैंस कर रहे आराध्या की तारीफ

3 एक्ट्रेसेस को एकसाथ डेट कर चुके हैं अजय देवगन, खुद एक्टर ने किया खुलासा

Related News