घूमने के लिए जन्नत से कम नहीं है ये जगह

भारत सरकार ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया है। यह जगह न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखती है, बल्कि खूबसूरती के मामले में भी कोई कम नहीं है। श्री विजयपुरम का शांत समुद्र तट, नीला पानी और हरियाली मन को भा जाती है। यहां की सैर करने से आपको विदेशी टूरिस्ट प्लेसेस का अनुभव मिलेगा। साथ ही, यहाँ कई ऐसी जगहें हैं जो भारत के इतिहास और संस्कृति से आपको परिचित कराती हैं।

1. सेलुलर जेल: सेलुलर जेल, जो 1906 में अंग्रेजों द्वारा पोर्ट ब्लेयर में बनाई गई थी, भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गवाही देती है। यह तीन मंजिला जेल स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद दिलाती है। यहां विनायक दामोदर सावरकर और बुटकेश्वर दत्त जैसे वीरों को कैद किया गया था। जब भी आप श्री विजयपुरम जाएं, तो इस ऐतिहासिक स्थल की सैर जरूर करें।

2. सामुद्रिका नेवल मरीन संग्रहालय: सामुद्रिका नेवल मरीन संग्रहालय भी देखने लायक जगह है। यहां का इनबिल्ट एक्वेरियम समुद्री पौधों और जीवों की विभिन्न प्रजातियों से भरा हुआ है। यह संग्रहालय न केवल जानकारी प्रदान करता है बल्कि देखने के लिए भी दिलचस्प है।

3. चिड़िया टापू: अगर आप प्राकृतिक दृश्य और पक्षियों की फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो श्री विजयपुरम से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित चिड़िया टापू पर जरूर जाएं। यहां के घने जंगल और अनगिनत पक्षी प्रजातियां आपकी फोटोग्राफी का मन मोह लेंगी। इसके अलावा, सनसेट का नजारा भी बेहद खूबसूरत होता है।

4. महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान: महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान (जिसे बंदूर नेशनल पार्क भी कहते हैं) की सैर भी करें। यह पार्क समुद्री जीवों को संरक्षित करने के लिए बनाया गया है। यहां स्कूबा डाइविंग, बोटिंग और स्नॉर्कलिंग जैसे एडवेंचर का भी आनंद लिया जा सकता है।

5. माउंट हैरियट नेशनल पार्क: पोर्ट ब्लेयर से लगभग 43 किलोमीटर दूर स्थित माउंट हैरियट नेशनल पार्क भी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां विभिन्न प्रकार के पौधों और पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। साथ ही, इस पार्क से सनसेट का दृश्य भी बेहद खूबसूरत होता है।

आधार कार्ड यूजर्स के लिए आई बड़ी खबर, UIDAI ने जारी किया ये अपडेट

कपिल शर्मा ने रोहित शर्मा से पूछ लिया ऐसा सवाल, गदगद हुए सूर्या-अर्शदीप

'हिंदी और अन्य भाषाओं में कोई बैर नहीं..', हिंदी दिवस पर बोले गृहमंत्री अमित शाह

Related News