ज्यादा ब्रश करने से हो सकती है ये परेशानी

कई बार सुबह की जल्दी में लोग ब्रश करना भूल जाते हैं, जिससे पूरे दिन एक अजीब सा महसूस होता रहता है। यह आदत ओरल हेल्थ (मौखिक स्वास्थ्य) के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। सही तरह से दांतों की देखभाल करने से न सिर्फ दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं, बल्कि इससे गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है। एक स्टडी के अनुसार, 10 में से केवल एक व्यक्ति ही सही तरीके से ब्रश करता है।

सही तरीके से ब्रश न करने के नुकसान: सही तरीके से ब्रश न करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। एक प्रमुख समस्या डिमेंशिया का खतरा है, जो दांतों में सड़न या खराब दांतों की वजह से हो सकता है। दांतों की सही देखभाल न करने से दिमाग में सूजन और दांतों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए हर दिन कम से कम एक बार ब्रश करना बेहद जरूरी है।

क्या ब्रश से दांतों को नुकसान हो सकता है?: कई लोग सोचते हैं कि क्या ब्रश करने से दांतों को नुकसान हो सकता है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर दिन में कई बार और जोर-जोर से ब्रश किया जाए, तो यह दांतों की ऊपरी परत, जिसे इनेमल कहते हैं, को कमजोर कर सकता है। इससे दांतों की जड़ें दिखने लगती हैं और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा, अगर ब्रश के ब्रिस्टल्स खराब होने के बावजूद ब्रश नहीं बदला जाता, तो ओरल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।

ब्रश करते समय की जाने वाली 5 आम गलतियां

पुराने ब्रश का इस्तेमाल: एक ही ब्रश को 3-4 महीने से ज्यादा नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। एक ब्रश को सिर्फ 200 बार ही इस्तेमाल करें। पुराने ब्रश से दांत सही से साफ नहीं होते और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

जल्दी-जल्दी ब्रश करना: कई लोग जल्दी में ब्रश कर लेते हैं, जिससे मुंह सही से साफ नहीं हो पाता। कम से कम 45 सेकंड से 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए ताकि दांतों की पूरी सफाई हो सके।

ब्रश को बाथरूम में रखना: बाथरूम में ब्रश रखने से बैक्टीरियल समस्याएं हो सकती हैं। बाथरूम की सफाई के बावजूद वहां कीटाणु होते हैं, जो ब्रश के जरिए मुंह में जा सकते हैं और इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

जीभ की सफाई न करना: अगर आप सिर्फ दांत साफ करते हैं और जीभ की सफाई नहीं करते, तो मुंह में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जीभ की सफाई भी उतनी ही जरूरी है जितनी दांतों की।

डेंटल फ्लॉस का ज्यादा इस्तेमाल: हालांकि हमारे देश में डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल कम लोग ही करते हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल दांतों को कमजोर कर सकता है।​ दांतों की सही देखभाल बेहद जरूरी है। सही तरीके से ब्रश करने के साथ-साथ, समय-समय पर ब्रश बदलना और दांतों के साथ जीभ की सफाई करना भी आवश्यक है। अच्छी ओरल हेल्थ के लिए अपनी आदतों में सुधार करें और इन गलतियों से बचें।

'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला

'तीन पीढ़ियां भी 370 वापस नहीं ला सकेंगी..', कांग्रेस-NC पर अमित शाह का हमला

अमिताभ पर लगा ऐश्वर्या काे नजरअंदाज करने का इल्जाम, सिमी ग्रेवाल के कमेंट ने मचाई-खलबली

Related News