सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है ये रामायण, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म?

रामायण पर कई टेलीविज़न सीरियल एवं फिल्में बनी हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर भी एक रामायण फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वे राम का किरदार निभाएंगे। हालांकि, रणबीर कपूर की रामायण फिल्म से पहले एक और 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' नामक यह फिल्म 1992 में बनी थी एवं अब 31 वर्ष पश्चात् बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

'रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस राम' 1992 में रिलीज हुई थी, किन्तु उस वक़्त यह फिल्म भारत में प्रदर्शित नहीं हुई थी। यह एक जापानी-भारतीय एनिमे फिल्म है, जिसे दोनों देशों के सहयोग से बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन एवं जापान के युगो साको ने किया था। अब यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में चार भाषाओं—अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, और तेलुगु—में रिलीज होगी। यह फिल्म 18 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म के पोस्टर और टीज़र पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

टीज़र एवं पोस्टर को गीक पिक्चर्स इंडिया ने जारी किया है। प्रसिद्ध स्क्रीनराइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के एडाप्टेशन में योगदान दिया है। वी विजयेंद्र प्रसाद को बाहुबली, बजरंगी भाईजान एवं RRR जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 1992 में बनी इस फिल्म को भारत में विवाद का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उस वक़्त कुछ लोगों का कहना था कि विदेशी फिल्म निर्माता 'रामायण' पर कैसे फिल्म बना सकते हैं। फिल्म में प्रभु श्री राम के वनवास, सीता हरण, और लंका दहन की कहानी को दर्शाया गया है।

‘स्त्री 3’ में काम नहीं करना चाहतीं राजकुमार-राव की पत्नी पत्रलेखा, श्रद्धा कपूर है वजह

'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या...', सलमान खान के पिता को सरेआम महिला ने दी धमकी

बढ़ते वजन के कारण इनसिक्योर हुई कैटरीना कैफ, खुद कह डाली ये बड़ी बात

Related News