आलिया भट्ट नहीं ये थी रणबीर कपूर का पहला प्यार, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को अभिनय विरासत में प्राप्त हुआ है। उनके माता-पिता, दादा-परदादा और बहनें करीना और करिश्मा तक, सभी बॉलीवुड के लोकप्रिय नाम हैं। रणबीर में भी बचपन से वह टैलेंट था, जिसने उन्हें बॉलीवुड का एक बड़ा स्टार बना दिया है। अपने 17 वर्षों के करियर में उन्होंने कई जबरदस्त फिल्में की हैं। आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। रणबीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ख़बरों में रहे हैं। उन्होंने 2022 में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की और उसी साल उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ। मगर क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर का पहला प्यार कौन था? 

कौन था रणबीर कपूर का पहला प्यार? बॉलीवुड में बहुत कम अभिनेता हैं जो अपने पहले प्यार या पहले किस के बारे में खुलकर बात करते हैं। रणबीर उनमें से एक हैं। उन्होंने स्वयं एक इंटरव्यू में अपने पहले प्यार का खुलासा किया था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उनका पहला प्यार कोई अभिनेत्री या मॉडल नहीं थी। जब वह दूसरी कक्षा में थे, उन्हें अपनी स्कूल टीचर से प्यार हो गया था।

पहली बार स्कूल टीचर पर आया रणबीर का दिल रणबीर कपूर ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था, "मुझे जीवन में कई लोगों से प्यार हुआ है, मगर यदि पहले प्यार की बात करूं तो वह मेरी दूसरी कक्षा की स्कूल टीचर थीं। शायद इसलिए, क्योंकि मेरी मां के बाद वह मेरी जिंदगी की दूसरी महिला थीं, जो मुझे बहुत प्यार और देखभाल से रखती थीं। मैं मन ही मन उनसे प्यार करने लगा था।" उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी टीचर को घूरा भी करते थे।

रणबीर का पहला किस रणबीर ने अपने पहले किस का भी खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह 7वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने पहली बार एक लड़की को किस किया था। उस समय उनकी आयु 12-13 वर्ष रही होगी। यह किस उन्होंने अपने घर की छत की सीढ़ियों के नीचे किया था। बता दें, रणबीर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा ख़बरों  में रहे हैं, यहां तक कि उनके डेब्यू से पहले ही उनके रिश्तों की खबरें थीं। ऐसा कहा जाता है कि डेब्यू से पहले वह इमरान खान की पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक को डेट कर रहे थे। फिर उनके सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। अब रणबीर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली है तथा उनकी एक बेटी, राहा, भी है।

धूम 4 में नजर आएँगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये किरदार

मारा गया नसरल्लाह..! हमास चीफ के बाद इजराइल ने हिजबुल्लाह सरगना को भी किया ढेर

इस मशहूर अदाकारा को भाभी मान चुकी थीं करीना कपूर, खुद किया खुलासा

Related News